भूपेश बघेल ने सोमवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बघेल के अलावा टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई अन्य दलों के नेता मंच पर मौजूद रहे। शपथ से कुछ घंटे पहले ही बारिश के चलते समारोह स्थल बदल दिया गया था। पहले शपथ ग्रहण साइंस कॉलेज मैदान में होना था, जो कि अब बलवीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में हो रहा है।
23 अगस्त 1961 को जन्मे बघेल 80 के दशक में यूथ कांग्रेस से राजनीति में आए। 2000 में जब छत्तीसगढ़ अलग राज्य बना तो वह पाटन सीट से विधायक थे। जोगी सरकार में उन्हें कैबिनेट में शामिल किया गया। 2003 में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने पर बघेल को विपक्ष का उपनेता बनाया गया। 2013 में झीरम घाटी हमले के बाद कांग्रेस को एक बार फिर से खड़ा करने में बघेल ने अहम भूमिका निभाई। 2014 में उन्हें प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। हालांकि, वे सीडी कांड की वजह से भी सुर्खियों में रहे। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, शरद यादव, नवजोत सिंह सिद्धू, सचिन पायलट, राज बब्बर, जतिन सिंह, नवीन जिंदल, राजीव शुक्ला, आनंद शर्मा, गुरुदास कामत, मल्लिकार्जुन खड़गे, मोहसीना किदवई, प्रमोद तिवारी, फारूख अब्दुल्ला, नारायण सामी, अशोक गहलोत भी समारोह में शरीक हुए।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More
इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More
जीतो न्यू दिल्ली चैप्टर द्वारा विश्व नवकार महामंत्र दिवस के अवसर पर एक भव्य आयोजन का स ..Read More
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया रबर एक्सपो 2026 के तीसरे दिन व्यावसायिक गतिविध ..Read More