रांची :जलापूर्ति में सुधार की मांग को ले अधिकारी से मिला छात्रों का प्रतिनिधिमंडल

By: Dilip Kumar
12/23/2018 9:25:56 PM
रांची

रांची विश्वविद्यालय के छात्र नेता व युवा समाजसेवी आदर्श मल्लिक ने राजधानी के विभिन्न मुहल्लों में पर्याप्त और नियमित जलापूर्ति की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारी को मांग पत्र सौंपा है। आदर्श ने कहा कि रांची के विभिन्न इलाकों में जनता पानी की समस्याओं से जूझ रही है। श्री मल्लिक ने कहा कि जल मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता है।

इसके बिना कोई मनुष्य नहीं रह सकता है। लेकिन कुछ दिनों से रांची के विभिन्न इलाके मोरहाबादी, हिंदपीढ़ी,अपर बाजार, लोअर बाजार सहित आसपास के कई इलाकों में पानी की सप्लाई सही तरीके से नहीं हो रही है, जिसके कारण शहर वासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी के वितरण को सुचारू रूप से चालू करने तथा शहरवासियों को स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग उन्होंने की। कहा कि यदि जलापूर्ति में जल्द सुधार नहीं हुआ तो शहर वासियों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।

उन्होंने बताया कि पदाधिकारी सुनील कुमार ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पानी को लेकर जो भी समस्याएं उत्पन्न हो रही है उसका समाधान कर दिया जाएगा और सभी शहरवासियों को सुचारू रूप से जल्द से जल्द पानी मुहैया कराई जाएगी। प्रतिनधिमंडल में दीपेश कुमार सिंह, भरत शर्मा, मोनू कुमार, सूरज मुंडा,सुनीता लकड़ा शामिल थे।


comments