हरमनप्रीत सिंह के तीन गोल की बदौलत भारत ने कोरिया को 4-1 से हराया

By: Dilip Kumar
10/25/2018 12:07:22 PM
नई दिल्ली

भारत ने एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने आखिरी लीग मैच में कोरिया को 4-1 से हरा दिया। इसके साथ ही भारत के लीग मुकाबले पूरे हो गए। वह पांच लीग मैच में से एक भी नहीं हारा और 13 अंक के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा। गुरुवार को पाकिस्तान-मलेशिया और जापान-ओमान के बीच आखिरी लीग मुकाबले खेले जाएंगे।

शनिवार को दोनों सेमीफाइनल मैच होंगे।  इस मुकाबले में भारत की ओर से चौथे मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पहला गोल दागा और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई। हरमनप्रीत ने 47वें और 59वें मिनट में भी गोल किया।। वहीं, भारत के लिए गुरजंत सिंह ने 10वें मिनट में गोल दागा। हरमनप्रीत मैन ऑफ द मैच चुने गए।

दूसरे क्वार्टर में कोरिया की ओर से ली सेउंगिल ने गोल किया। ली गोलकीपर श्रीजेश के दाईं ओर की ओर तेज शॉट खेलते हुए गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचाया। इस गोल के बाद भले ही कोरिया ने स्कोर 1-2 से अपने पक्ष में किया हो, लेकिन वह पूरे मुकाबले के दौरान कोरियाई टीम लगातार दबाव में दिखी।


comments