Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

आरती, विधि और सीमा बनीं गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 की विजेता

By: Dilip Kumar
8/17/2026 8:55:58 PM
नई दिल्ली

भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026, सीजन 5 के ग्रैंड फिनाले का सफलतापूर्वक आयोजन किया। खूबसूरती, प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व में बदलाव और आधुनिक भारतीय महिला होने की पहचान की भावना से सजी यह शानदार शाम चार दिनों तक चले गहन ट्रेनिंग, एक्सपर्ट सेशंस, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, रिहर्सल और स्टेज की तैयारी के बाद अपने भव्य समापन तक पहुंची। आरती बारोले, विधि खुराना और सीमा बंसल को क्रमशः सिल्वर, गोल्ड और एलीट कैटेगरी में गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 का विजेता घोषित किया गया।

सिल्वर श्रेणी में वंशिका दीक्षित को फर्स्ट रनर-अप और गरिमा भंसाली को सेकंड रनर-अप चुना गया। गोल्ड श्रेणी में जागृति चौधरी फर्स्ट रनर-अप और मेघा केंद्रेकर सेकंड रनर-अप रहीं। एलीट श्रेणी में रवनीत कौर फर्स्ट रनर-अप और डॉ. सुनीता टोंडगे सेकंड रनर-अप रहीं। इसके अतिरिक्त, शावली नायक को विशेष ‘मिसेज कर्वी’ खिताब से सम्मानित किया गया।

ग्रैंड फिनाले में 50 प्रतिभाशाली महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिन्होंने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व में बदलाव और खुद को नए रूप में खोजने के सपनों के साथ गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया की इस यात्रा की शुरुआत की थी। परिवार और दोस्तों की हौसला-अफजाई के साथ-साथ सेलिब्रिटीज, ब्रांड पार्टनर्स और मीडिया की मौजूदगी में कंटेस्टेंट्स ने चार दिनों की अपनी यात्रा का मंच पर शानदार समापन किया।

इस शाम की जानी-मानी ज्यूरी में टीवी अभिनेता अंकित गेरा, अभिनेत्री दिविता जुनेजा, प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर रेयनु टंडन, भारतीय टेलीविजन की निर्माता एवं निर्देशक निवेदिता बसु, डिवा पेजेंट्स के निदेशक कार्ल मस्कारेन्हास तथा अभिनेत्री, गायिका एवं नर्सिंग प्रोफेशनल शिखा मल्होत्रा शामिल थीं। टेलीविजन, सिनेमा, फैशन, प्रोडक्शन और पेजेंट्री के क्षेत्रों में अपने अनुभव के साथ ज्यूरी ने कंटेस्टेंट्स के ओवरऑल पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास, प्रेजेंटेशन, स्टेज प्रेजेंस और प्रदर्शन का मूल्यांकन किया तथा सीजन 5 के विजेताओं और रनर-अप के चयन में अहम भूमिका निभाई।

ग्रैंड फिनाले की मेजबानी अभिनेता और सेलिब्रिटी होस्ट अमन वर्मा ने की। उनकी मौजूदगी ने शाम की ऊर्जा और ग्लैमर को और बढ़ा दिया। ग्रैंड फिनाले से पहले चार दिनों की यात्रा को कंटेस्टेंट्स के लिए एक समग्र और ट्रांसफॉर्मेशन से भरा अनुभव के रूप में तैयार किया गया था। इसमें ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, टैलेंट, आत्मविश्वास और स्टेज की तैयारी को शामिल किया गया। पहले दिन की शुरुआत खास और प्रेरणादायक अंदाज में पद्मश्री शोवना नारायण जी और अरोमाथेरेपी एक्सपर्ट डॉ. ब्लॉसम कोचर की उपस्थिति से हुई।

टैलेंट राउंड में कंटेस्टेंट्स को अपना टैलेंट, रचनात्मकता और आत्मविश्वास दिखाने का अवसर मिला। इस राउंड का मूल्यांकन प्रसिद्ध कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर रश्मि ग्रोवर; प्रसिद्ध लेखिका, उद्यमी एवं विजनरी तथा शहनाज हुसैन ग्रुप ऑफ कंपनीज की प्रेसिडेंट नेलोफर करीमभॉय; अभिनेता, इन्फ्लुएंसर, क्रिएटर, लेखक एवं निर्माता यशवी बग्गा; तथा लोकप्रिय अभिनेत्री, मॉडल और डिजिटल इन्फ्लुएंसर दीक्षा पवार ने किया।

इसके बाद सबटाइटल क्राउनिंग सेरमोनी, जिसमें काई इंडिया के जनरल मैनेजर और मार्केटिंग प्रमुख श्री केइची फुनाकोशी की खास उपस्थिति रही। समारोह में ब्रियो होटल्स एंड रिसॉर्ट्स की प्रबंध निदेशक, वकील, उद्यमी सुश्री अवंतिका तोकस; गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2025 की रनर-अप सुश्री मीनू सिंह; मशहूर सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट और एल्स्का क्लीनिक्स की संस्थापक डॉ. दीपाली भारद्वाज; अनुभवी पत्रकार और समाचार एंकर सुश्री प्रियंका शर्मा; तथा मनोचिकित्सक, व्यक्तित्व परिवर्तन विशेषज्ञ डॉ. चांदनी तुगनैत की भी खास उपस्थिति रही।

डिवा पेजेंट्स की निदेशक अंजना मस्कारेन्हस और कार्ल मस्कारेन्हस के मार्गदर्शन तथा शो डायरेक्टर और कोरियोग्राफर पूजा सिंह के क्रिएटिव डायरेक्शन और कोरियोग्राफी में कंटेस्टेंट्स ने अपने आत्मविश्वास, प्रेजेंटेशन और स्टेज प्रेजेंस को निखारा। इस यात्रा का उद्देश्य केवल महिलाओं को एक पेजेंट्री के लिए तैयार करना नहीं था, बल्कि उन्हें अपने भीतर की एक अधिक मजबूत और आत्मविश्वासी पहचान खोजने के लिए प्रेरित करना था।

इस अवसर पर गृहलक्ष्मी मैगजीन की एडिटर-इन-चीफ वंदना वर्मा ने कहा, “गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया कभी भी केवल ऐसी महिला को खोजने का मंच नहीं रहा है जो ताज पहन सके। यह हमेशा से ऐसा मंच रहा है जहां महिलाएं खुद को फिर से खोज सकें, अपनी क्षमताओं पर विश्वास कर सकें और दोबारा सपने देखने की अनुमति खुद को दे सकें। इन चार दिनों में हमने 50 शानदार महिलाओं को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलते, नई चीजें सीखते, एक-दूसरे का साथ देते और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते देखा है। हमारे लिए यह बदलाव फाइनल क्राउन जितना ही महत्वपूर्ण है। हमें उम्मीद है कि उनकी यह यात्रा अनगिनत अन्य महिलाओं को प्रेरित करेगी कि वे भी अपने सपनों को अपने जीवन में जगह दें, चाहे वे जीवन के किसी भी पड़ाव पर हों।”


related topics

आरती, विधि और सीमा बनीं गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 की विजेता

8/17/2026 8:55:58 PM

भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया ..Read More

फोर्टिस ओखला के डॉक्टरों ने रचा मेडिकल उपलब्धि का नया अध्याय

8/17/2026 8:51:30 PM

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, ओखला के डॉक्टरों ने 64-वर्षीय मरीज की तीन गंभीर जीवनघाती ..Read More

मधुमेह लाइलाज नहीं है : डॉ. नित्यानंद दास

6/17/2026 10:37:28 PM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा बीते रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का सफ ..Read More

ब्लू स्टार एयर कंडीशनर ने 2026 के लिए नई ऊर्जा-कुशल एसी रेंज लॉन्च की

4/9/2026 10:35:39 PM

ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More

जयपुर में स्वादों की नई कहानी: CURRYiT के साथ भारतीय व्यंजनों की जीवंत यात्रा

1/16/2026 9:14:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More

जयपुर में फ्लेवर्स का फेस्टिवल: करीइट ने जोड़ा परंपरा और आधुनिक स्वाद

1/16/2026 9:11:10 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More

फूडसर्विस सेक्टर को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म, अर्थलिंग का क्यूलिनरी सेंटर शुरू

1/16/2026 8:35:58 PM

निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More

मैरिको ने लॉन्च किया निहार नेचुरल्स शांति एलोवेरा आँवला हेयर ऑयल

12/14/2025 11:41:38 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More

भारत को वैश्विक पर्यटन हब बनाने को पर्यटन मंत्रालय और मास्टरकार्ड में एमओयू

12/4/2025 10:04:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • आरती, विधि और सीमा बनीं गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 की विजेता

    8/17/2026 8:55:58 PM
    नई दिल्ली
  • फोर्टिस ओखला के डॉक्टरों ने रचा मेडिकल उपलब्धि का नया अध्याय

    8/17/2026 8:51:30 PM
    नई दिल्ली
  • सुधीर कुमार का कॉलम : एफसीआरए पर इतना हायतौबा !

    8/14/2026 9:49:56 PM
  • पथप्रसंग : शिवनगरी में श्रीकृष्ण का अनंत संसार

    8/4/2026 11:38:11 PM
  • 'भारत छोड़ो' से 'भारत गढ़ो' तक: स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत निर्माण का आह्वान

    8/4/2026 6:51:20 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED