गुरूग्राम : भाजपा ओबीसी मोर्चा तावड़ू मंडल का गठन

By: Dilip Kumar
10/30/2018 9:39:23 PM
नई दिल्ली

तावड़ू नगर पालिका चेयरमैन आशीष गर्ग के कार्यालय पर भाजपा ओबीसी मोर्चा की एक बैठक का आयोजन कर तावड़ू मंडल भाजपा ओबीसी मोर्चा की कार्यकारणी का गठन किया गया। यह गठन भाजपा ओबीसी मोर्चा के गुडग़ांव जिला अध्यक्ष प्रेम चन्द मौर्या की देख रेख में किया गया। इस बैठक में ओबीसी मोर्चा के महा मन्त्री जय भगवन व शिव ताज भी अपनी पूरी टीम के साथ पहुंचे थे। बैठक में सर्व सम्मति से पार्षद सुरेन्द्र कुमार प्रजापति को भाजपा ओबीसी मोर्चा तावड़ू मंडल का अध्यक्ष, पार्षद ज्ञानी राम वर्मा को महा मंत्री, धर्मवीर, रवि कुमार, रतिराम को उपाध्यक्ष, पार्षद जोगिन्दर को मंत्री चुना गया।

इस बैठक में चेयरमैन आशीष गर्ग, मनीष गर्ग, पंडित लाला राम, अशोक कुमार, नम्बरदार घनश्याम, धर्म सिंह, पार्षद पोप सिंह, गोपाल जलिन्द्रा, मंत्री, संजय रोहिल्ला, महामंत्री एवं मदन आदि मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के गुडग़ांव जिला अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा ओबीसी समाज के लिए 11 सूत्री जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है।

इस वजह से ओबीसी का विश्वास भाजपा सरकार पर और बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं से नीचले स्तर के लोग अधिक लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले छह महीने के दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा का जनाधार जिले में मजबूत हुआ है और बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

फोटो-तावड़ू में भाजपा ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ प्रेम चन्द मौर्या।


comments