प्रधानमंत्री की जनसभा को कामयाब करने के लिए जुट जाएं-उमेश अग्रवाल

By: Dilip Kumar
11/8/2018 8:25:08 PM
नई दिल्ली

गुरुग्राम विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रचार प्रमुख उमेश अग्रवाल ने बुधवार को पार्टी कार्यकर्ताओं एवं अपने समर्थकों के साथ दीपावली की खुशियां सांझा करते हुए उनका आहवान किया कि वे 19 नवम्बर को गुरुग्राम के सुल्तानपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा को कामयाब बनाने के लिए जुट जाएं। प्रधानमंत्री इस दिन सुल्तानपुर में ही केएमपी कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे का उदघाटन करेंगे।

गुरुग्राम विधायक एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम वासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए यह खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवम्बर को उनके बीच आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विचारों को सुनने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जनसभा में शामिल कराना पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी भी बनती है। उन्होंने कहा कि इस दिन केएमपी एक्सप्रेस-वे शुरू हो जाने से गुरुग्राम निवासियों को यातायात जाम से मुक्ति मिलने का भी रास्ता खुल जाएगा। यह एक्सप्रेस-वे शुरू होने से जयपुर की ओर से आने वाले अधिकांश वाहन अपने उत्तर भारत के पंजाब, जम्बू-कश्मिर, हिमाचल जाने के लिए बिना गुरुग्राम प्रवेश किए बाहर से ही निकल जाएंगे।

पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच दीपावली की खुशी का आदान-प्रदान करते हुए विधायक उमेश अग्रवाल ने कहा कि वे सब लोगों को पटाखा रहित दीपावली मनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि पुरे एनसीआर सहित गुरुग्राम में भी प्रदूषण का स्तर आए दिन बढ़ रहा है। ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हम स्वंय भी पटाखा रहित दीपावली मनाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

इस दीपावली मिलन कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हंसराज कसाना व महेन्द्र यादव, पूर्व डिप्टी मेयर परमिन्द्र कटारिया, निगम पार्षद योगेन्द्र सारवान, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य धमेन्द्र बजाज, पूर्व मंडल अध्यक्ष जवाहर शर्मा व अनिल यादव, संजय शर्मा, विनोद गुलिया, सुरेश वजीराबाद, विजय यादव कन्हई, रमेश तंवर, सत्यनारायण गौतम, महेन्द्र शर्मा, मुकेश शर्मा, ओपी कालरा, लेबर एडवाईजर संजय शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा की जिला सचिव सरोज यादव, सुचित्रा यादव, दया गुप्ता, ईश्वर फौजी, बाबूलाल रस्तोगी, रविन्द्र दहिया, राव राय सिंह, नरेन्द्र गौड, महेन्द्र सुखराली, प्रकाश गुलिया, बलदेव गुगलानी, रमेश कामरा, नितेश उर्फ जोनी कटारिया, आजाद कटारिया, नवीन कटारिया, अजय कुमार, जिला खेल अधिकारी परस राम, सेवानिवृत सहायक खेल निदेशक राजेश गिरी, कोच रविन्द्र सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।


comments