जदयू जिलाध्यक्ष ने अग्निपीड़ितों से मिलकर हालचाल जाना

By: Dilip Kumar
1/11/2019 2:44:45 AM
नई दिल्ली

शुक्रवार को  जदयू जिलाध्यक्ष राणा रणधीर ¨सह चौहान कार्यकर्ताओं के साथ मांची गांव के अग्निपीड़ितों से मिलकर उनका हालचाल जाना। वे घटना के बाद अग्निपीड़ित परिवारों से अबतक मिली सहायता की जानकारी ली। उन्होंने तत्काल राहत के रूप में अंचल से मिले सहयोग पर संतोष व्यक्त किया। साथ हीं अग्निपीड़ित परिवारों को आपदा कोष से गृहनिर्माण कराने का आश्वासन दिया।

उन्होंने तत्काल अग्निपीड़ितों को अपनी ओर से 12-12 किलोग्राम चूड़ा व 1-1 किलोग्राम गुड़ प्रति पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराया। मौके पर मुमताज आलम, शंभू शरण ¨सह, रामदिनेश ¨सह, अशोक कुमार ¨सह, नरेश पासवान, सुनील कुमार ¨सह, रामप्रवेश भगत, राम ईश्वर महतो, अजय ¨सह, नन्हे ¨सह, मोती साह,लक्ष्मी पंडित समेत कई उपस्थित थे।


comments