ममता बनर्जी ने महागठबंधन से झाड़ा पल्ला

By: Dilip Kumar
4/13/2019 7:37:15 PM
नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2019  के लिए भाजपा के विरोध में बने महागठबंधन की दरार अब खाईं का रूप लेती जा रही है। गठबंधन में शामिल तमाम पार्टियां पहले ही अपने भविष्य को लेकर सशंकित हैं। अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और गठबंधन की बड़ी नेता ममता बनर्जी ने एक विवादास्पद बयान दिया है।पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता से अपील की है कि वह लोकसभा चुनावों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) को वोट न दें। साथ ही ममता बनर्जी ने लोगों से अपील की है कि वह कांग्रेस को भी अपना वोट देकर बर्बाद न करें।

उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि मैं पहले कांग्रेस में ही थी। वहां से परेशान होकर मैंंने पार्टी छोड़ दी और तृणमूल पार्टी का गठन किया। इसके बाद से आप आज राज्य में हुए विकास के खुद गवाह हैं। ममता बनर्जी के इस बयान को गठबंधन में चुनाव से पहले ही फूट के तौर पर देखा जा रहा है।


comments