भाजपा प्रत्याशी को गले लगाना, चुनाव नतीजों से पहले माया ने दी 'सजा'

By: Dilip Kumar
5/21/2019 8:44:16 PM
नई दिल्ली

भाजपा प्रत्याशी को गले लगाना पूर्व मंत्री एवं विधायक रामवीर उपाध्याय को महंगा पड़ गया। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने विधायक रामवीर उपाध्याय को इसकी 'सजा' दी है। उन्हें बसपा से निलंबित कर दिया गया है। मंगलवार को बसपा की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व मंत्री पर यह कार्रवाई विरोधी पार्टी का समर्थन एवं अनुशासनहीनता को लेकर की गई।

Image result for रामवीर उपाध्याय

इस कार्रवाई के पीछे वे तस्वीरें भी मानी जा रही हैं, जो लोकसभा चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। ये तस्वीरें आगरा लोकसभा सीट पर मतदान से पहले की हैं।  रामवीर उपाध्याय बसपा सुप्रीमो मायावती के करीबी माने जाते थे। लोकसभा चुनाव में वो खूब चर्चाओं में रहे। कभी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में अपील की तो कभी भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह को गले लगाकर उन्हें जीत का शुभकामनाएं दीं।


comments