रघुवंश प्रसाद को हराकर वीणा देवी ने दर्ज की जीत

By: Dilip Kumar
5/23/2019 2:41:36 PM
नई दिल्ली

वैशाली लोकसभा सीट पर राजद उम्मीदवार रघुवंश प्रसाद सिंह को हराकर लोजपा प्रत्याशी वीणा देवी ने जीत दर्ज की है।  राजद से रघुनाथ प्रसाद सिंह 93080 वोटों के साथ और बीएसपी से शंकर महतो 5163 वोटों के साथ पीछे हैं।  वर्ष 2014 में, बिहार राज्य में, वैशाली लोकसभा क्षेत्र से राम किशोर सिंह का निर्वाचन हुआ। उन्हें 305450 वोट मिले। उनकी पार्टी एलजेपी है। उन्होंने रघुवंश प्रताप सिंह को 99267 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी राजद थी। 2014 में कुल 59.12 प्रतिशत वोट पड़े।

भगवान महावीर की जन्मस्थली और भगवान बुद्ध की कर्मभूमि वैशाली का ऐतिहासिक महत्व है। यहजैन मतावलंबियों के लिए पवित्र नगरी है। भगवान बुद्ध का इस धरती पर तीन बार आगमन हुआ था। यह क्षेत्र राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों तथा केला, आम और लीची के उत्पादन के लिए जाना जाता है। इस सीट का अस्तित्व 1971 में गठित परिसीमन समिति की रिपोर्ट के बाद 1977 में आया।

वैशाली क्षेत्र का कुछ हिस्सा हाजीपुर संसदीय सीट में चला गया। मुजफ्फरपुर जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों और वैशाली विधानसभा को मिलाकर इस संसदीय सीट का गठन किया गया।


comments