'भारत के उज्‍ज्‍वल भविष्‍य की गारंटी देता हूं'

By: Dilip Kumar
5/23/2019 8:32:31 PM
नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। 2014 के मुकाबले पीएम मोदी को इस बार जनता का और अधिक प्यार मिला है।  पीएम मोदी ने कहा कि आज देश की कोटी-कोटी नागरिकों ने इस फकीर की झोली को भर दिया। मैं भारत के 130 करोड़ नागरिकों का सिर झुका कर नमन करता हूं। लोकतंत्र के इतिहास में सबसे बड़ी घटना है। सबसे अधिक मतदान इस चुनाव     में हुआ।

उन्‍होंने कहा कि चुनाव को भारत के उज्‍जवल भविष्‍य की गारंटी है। जनता जनार्दन ने कृष्‍ण के रूप को स्‍वीकार किया है। चुनाव को उत्‍तम तरीके से कराने के लिए चुनाव आयोग का बधाई। पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस लोकतंत्र के उत्सव में लोकतंत्र की खातिर, जिन-जिन लोगों ने बलिदान दिया है, जो घायल हुए हैं, उनके पारिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं और लोकतंत्र के इतिहास में लोकतंत्र के लिए मरना, आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में मैं पहले दिन से कहा रहा था कि ये चुनाव कोई दल नहीं लड़ रहा है, कोई उम्मीदवार नहीं लड़ रहा है, कोई नेता नहीं लड़ रहा है। ये चुनाव देश की जनता लड़ रही है। आज कोई विजयी हुआ है तो हिन्दुस्तान विजयी हुआ है, लोकतंत्र विजयी हुआ है, जनता-जनार्दन विजयी हुई है।

-भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी महाविजय के महानायक हैं। आज देश के अंदर आजादी के बाद सबसे ऐतिहासिक विजय नरेंद्र मोदी मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को प्राप्त हुई है। ये हम सबके लिए गौरव की बात है। मोदी जी के नेतृत्‍व में ऐतिहासिक विजय है। यह सबका साथ सबका विकास नीति की विजय है। करोड़ों कार्यकर्ताओं ने इतने लंबे चुनाव अभियान में जो परिश्रम की पराकाष्ठा की वो हमारी जीत का आधार बनी। ऐतिहासिक जनादेश ने जातिवाद और वंशवाद का खत्‍म किया। तुष्‍टीकरण करने वालों को जनता ने जवाब दिया है। पीएम मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे। भाजपा अध्‍यक्ष ने फूलों का गुलदस्‍ता देकर उनका स्‍वागत किया।

पीएम मोदी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्‍वीकार कर रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह भी हैं।  इस मौके पर राजनाथ सिंह, सुषमा स्‍वराज, थावर चंद गहलोत, शिवराज चौहान, जेपी नड्डा भी मौजूद हैं। कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्‍वीकार कर रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के सभी दिग्‍गज नेताओं ने पीएम मोदी बड़ी माला पहना कर स्‍वागत किया। उन्‍होंने कहा कि पांच साल के अंदर नरेन्द्र मोदी सरकार ने देश के 50 करोड़ गरीब परिवारों का जीवन स्तर उठाने के लिए आजादी के 70 साल के बाद पहली बार सार्थक कदम उठाए।

करोड़ों गरीब परिवारों का आशीर्वाद उनका जनसमर्थन हमारी विजय का संबल बना है। कई मायने में ये जीत ऐतिहासिक है। उन्‍होंने कहा कि 50 साल के बाद पहली बार देश में पूर्ण बहुमत से शासन करने वाला प्रधानमंत्री, दोबारा पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बनने जा रहा है। ये सम्मान हम सबके लोकप्रिय नेता, भाजपा के लोकप्रिय नेता नरेन्द्र मोदी जी को मिला है।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि जनता ने टुकड़े टुकड़े गैंग विचारधारा को खारिज कर दिया है।

बता दें कि भारतीय जनता पार्टी 26 मई को सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। वहीं, शाम को 5.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भाजपा के दफ्तर जाएंगे। पीएम मोदी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत कई बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। इस दौरान पीएम मोदी भाजपा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

रुझानों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने पर देश और विदेश से पीएम मोदी के लिए बधाई संदेश आ रहे हैं। रुझानों को लेकर जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अबदुल्ला ने भाजपा और एनडीए को बधाई दी है। उमर ने भाजपा के जोरदार प्रदर्शन का श्रेय पीएम मोदी और अमित शाह की जोड़ी को दिया है।


comments