झारखंड के सीएम बोले, पीएम ने समाज के हर वर्ग को दी सौगात

By: Dilip Kumar
7/5/2019 6:54:49 PM
नई दिल्ली

झारखंड के सीएम रघुवर दास ने कहा है कि न्यू इंडिया का यह बजट गांव, गरीबों, किसानों और युवाओं के सर्वांगीण विकास को समर्पित है। देश की जरूरतों का ख्याल रखते हुए प्रधानमंत्री जी ने समाज के हर वर्ग को सौगात दी है। उनके मुताबिक, ये देश को समृद्ध और जन-जन को समर्थ बनाने वाला बजट है। इस बीच, झारखंड मुुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बजट को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2019 के बाद मोदी सरकार का पहला पूर्ण बजट शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़ी घोषणाएं की हैं, जो देश की दशा और दिशा को बदलने वाली हैं। निर्मला सीतारमण ने अपने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखने की कोशिश की। पेट्रोल-डीजल जैसी चीजों पर सेस बढ़ाए जाने की वजह से इनसे जुड़ी चीजों के दाम बढ़ना तय है। इसी के साथ सोना-चांदी महंगा हो जाने से इसके शौकीनों का बजट भी थोड़ा गड़बड़ होगा।

 


comments