भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को ओलंपिक टेस्ट इवेंट का शानदार आगाज करते हुए पहले मैच में मेजबान जापान को शिकस्त दी। महिला हॉकी टीम ने जापान पर 2-1 से जीत दर्ज की। भारत ने पेनल्टी कार्नर विशेषज्ञ गुरजीत कौर की मदद से नौंवे ही मिनट में बढ़त बना ली थी, लेकिन मेजबान टीम ने 16वें मिनट में अकी मितसुहासी के मैदानी गोल से 1-1 से बराबरी हासिल कर ली। हालांकि गुरजीत ने फिर 35वें मिनट में पेनल्टी कार्नर से गोल दाग कर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया जो निर्णायक रहा।
भारतीय टीम ने आक्रामक शुरूआत की और पहले 10 मिनट में ही उसे कुछ मौके मिल गए। दोनों टीमें ओलंपिक खेलों के दिशानिर्देशों के अनुसार 16 खिलाड़ियों के साथ खेल रही थीं। दोनों ने समय समय पर पूरे मैच के दौरान खिलाड़ियों को अंदर बाहर किया। जापान को खिलाड़ी बदलने का फायदा हुआ और 29 साल की मितसुहासी ने टीम के लिए गोल कर बराबरी दिलाई।
भारतीय टीम ज्यादा हमले बोल रही थी, हालांकि दोनों टीमें एक दूसरे की रणनीति को अच्छी तरह समझ रही थी, क्योंकि दोनों पिछले दो वर्षों में आपस में काफी बार खेली हैं। इससे हाफ टाइम तक स्कोर 1-1 रहा। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने शुरू में दबदबा बनाया और 35वें मिनट में एक और पेनल्टी कार्नर हासिल किया। 23 वर्षीय गुरजीत ने इस मौके को गोल में तब्दील कर दिया। मेजबान टीम ने बचे हुए समय में बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन उसके खिलाड़ी मौकों का फायदा नहीं उठा पाए।
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्र ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक चौंकाने वाला नया स्वास्थ्य संकट उभर रहा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। FNP के सोच-समझकर तैयार किए गए हैम्पर्स के साथ क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। फैबइंडिया ने अपने ‘स्वर्णिम 2025’ क ..Read More