किशोर के कत्ल का राज खोलने आई आत्मा, कैमरे पर दिया सबूत

By: Dilip Kumar
9/6/2019 11:58:14 PM
नई दिल्ली

चंदौली के चकिया में एक ऐसा मामला सामने आया है जिस पर विश्वास करना आज के  युग में मुश्किल है। दावा है कि 11 साल पहले लापता हुए एक किशोर के कत्ल का राज खोलने उसकी आत्मा 17 वर्षीय चचेरे भाई के शरीर में प्रवेश कर गई। अर्धचेतनावस्था में ही किशोर ने न सिर्फ अपने लापता चचेरे भाई के बारे में सबकुछ बता दिया बल्कि यह भी बता दिया कि उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्या किसने और कैसे की यह भी बता दिया।

किशोर यह सब बताता रहा और इसका वीडियो भी बनता रहा। वीडियो न होता तो शायद यकीन करना और भी मुश्किल होता। वीडियो देखने के बाद खलबली मच गई। किशोर के हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए लोग सड़क पर उतर गए। मामला अधिकारियों तक पहुंचा अौर जांच का आदेश हुआ। हालांकि dailynewsonline.in इस बात की पुष्टि नहीं करता कि यह वीडियो कब और किन हालातों में बनाया गया है। सबूत के तौर पर अधिकारियों को यही वीडियो दिया गया है। जिसके बाद एसपी तक को जांच के लिए आना पड़ा है।

क्या हुआ था 11 साल पहले

चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के बैरी गांव स्थित आरएन पब्लिक स्कूल में 2002 से ही पड़ोसी जिले मिर्जापुर के जमालपुर की गीता दाई के रूप में काम कर रही हैं। सितंबर 2008 तक गीता के साथ उसका दिव्यांग बेटा सत्येंद्र भी स्कूल आता और कार्यों में मां की मदद करता था। 5 सितंबर 2008 को अचानक स्कूल से ही सत्येंद्र लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं अता-पता नहीं चला। इसकी रिपोर्ट भी जमालपुर थाने में दर्ज कराई गई।


comments