बिहार की स्थिति पर गिरीराज ने कसा नीतीश पर तंज

By: Dilip Kumar
10/4/2019 8:44:01 PM
नई दिल्ली

बिहार में बाढ़ के हालात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जवाबदेही पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह  कहा कि- 'नीतीश कुमार 15 साल से राज्य में सत्ता पर काबिज हैं। निश्चित तौर पर ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को, ये दुनिया की रीत है।' बिहार के हालातों को लेकर तैयारियों में कमी के लिए नीतीश सरकार की लगातार आलोचना हो रही है। इससे पहले भी गिरीराज नीतीश पर हमालवर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने कहा था कि 'राहत व्यवस्था कागजों में सिमटी हुई है। प्रशासन के लिए बाढ़ उत्सव के समान है। विभागीय प्रावधान की आड़ में मानवीय संवेदना के साथ मजाक किया जा रहा है।' सिंह ने कहा, 'पटना में जलप्रलय प्राकृतिक आपदा नहीं सरकार की चूक है। व्यवस्था की अव्यवस्था है।' मंत्री ने कहा था कि 'तीन अगस्त को बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने पुख्ता व्यवस्था का दावा किया था। लेकिन, बाढ़ आने पर सारी तैयारियों की पोल खुल गई।'


comments