Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

पहला टेस्ट: रोहित दोनों पारियों में शतक लगाने वाले छठे भारतीय, दक्षिण अफ्रीका 384 रन पीछे

By: Dilip Kumar
10/5/2019 10:10:39 PM

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय टीम ने 384 रन की बढ़त बना ली है। टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक अफ्रीकी ने 1 विकेट पर 11 रन बना लिए थे। भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट पर 323 रन बनाने के बाद घोषित कर दी। पहली पारी में उसने 502 रन बनाए थे। इससे पहले अफ्रीकी टीम पहली पारी में 431 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वहीं, दूसरी पारी में डीन एल्गर 2 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। एडेन मार्कराम 3 और थिउनिस डी ब्रुईन 5 रन बनाकर नाबाद हैं।

भारत के लिए रोहित शर्मा ने लगातार दूसरी पारी में शतक लगाया। वे 127 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने पहली पारी में 176 रन बनाए थे। रोहित ने टेस्ट करियर का पांचवां शतक लगाया। चेतेश्वर पुजारा 81 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वर्नोन फिलैंडर ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। रोहित ने पुजारा के साथ दूसरे विकेट के लिए 169 रन की साझेदारी की। पुजारा ने 21वां अर्धशतक लगाया। मयंक अग्रवाल 7 रन ही बना सके। उन्हें केशव महाराज ने डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। विराट कोहली 31 और अजिंक्य रहाणे 27 रन बनाकर नाबाद रहे। रविंद्र जडेजा ने 40 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने दो विकेट लिए।

रोहित के रिकॉर्ड

रोहित बतौर ओपनर पहले ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उन्होंने इससे पहले 27 टेस्ट में छठे या सातवें स्थान पर बल्लेबाजी की थी। रोहित दोनों पारियों में शतक लगाने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। पहली बार पूर्व क्रिकेटर विजय हजारे ने ये उपलब्धि हासिल की थी। सुनील गावस्कर ने सबसे ज्यादा तीन बार टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया। राहुल द्रविड़ ने दो बार ऐसा किया था। हजारे, कोहली और रहाणे ने एक-एक बार इस उपलब्धि को अपने नाम किया। रोहित एक टेस्ट में सबसे ज्यादा 13 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने पाकिस्तान के वसीम अकरम का रिकॉर्ड तोड़। अकरम ने 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 छक्के लगाए थे। भारतीयों में रोहित के बाद दूसरे नंबर पर नवजोत सिंह सिद्धू हैं। सिद्धू ने 1994 में लखनऊ में श्रीलंका के खिलाफ 8 छक्के लगाए थे।

रोहित एक वनडे और टी-20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

रोहित एक वनडे और टी-20 में भी सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बेंगलुरु वनडे में 16 छक्के लगाए थे। इसके बाद 2017 में इंदौर में खेले गए टी-20 में श्रीलंका के खिलाफ 10 छक्के लगाए थे।

मुथुसामी-रबाडा ने 10वें विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की

अफ्रीकी टीम के लिए चौथे दिन 8 विकेट पर 385 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। सेनुरान मुथुसामी और कगिसो रबाडा ने 10वें विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी की। मुथुसामी 33 रन बनाकर नाबाद रहे। केशव महाराज 9 और रबाडा 15 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अश्विन ने दोनों को आउट किया। उन्होंने पारी में 7 विकेट लिए। ये दूसरा मौका है जब अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में 7 विकेट अपने नाम किए। इससे पहले 2015-16 में नागपुर में उन्होंने ऐसा किया था।

डीकॉक-एल्गर का भारत में पहला शतक

इससे पहले अफ्रीकी टीम के लिए तीसरे दिन ओपनर डीन एल्गर ने 160 और विकेटकीपर क्विंटन डीकॉक ने 111 रन की पारी खेली। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने 2 और इशांत शर्मा ने एक विकेट लिए। डीकॉक ने करियर का 5वां शतक लगाया। उन्हें अश्विन ने बोल्ड कर दिया। एल्गर ने 12वां शतक लगाया। वे 160 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर चेतेश्वर पुजारा को कैच थमा बैठे। दोनों बल्लेबाजों ने भारतीय मैदान पर पहली बार टेस्ट में शतक लगाया। वर्नोन फिलैंडर (0) को अश्विन ने बोल्ड कर दिया।


related topics

विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

10/7/2025 8:22:10 PM

इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More

इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

9/14/2025 10:47:04 PM

इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More

प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

10/14/2024 5:17:49 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More

बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

4/17/2024 8:00:49 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More

चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

2/2/2024 11:20:06 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More

YKK और Real Madrid फाउंडेशन ने गरीब बच्चो के लिए फुटबॉल ट्रेनिंग कैंप लगाया

11/4/2023 10:11:34 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More

इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम:श्रीलंका को 302 रन से हराया

11/2/2023 9:32:51 PM

टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More

भारत की लगातार छठी जीत:वर्ल्ड कप में इंग्लैंड को 20 साल बाद हराया

10/29/2023 11:21:22 PM

भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More

स्पोर्ट्स अकादमी लॉन्च : धवन बोले-डीजेएसए और डाॅ. वन स्पोर्ट्स मिलकर खिलाड़ियों को करेंगे सशक्त 

10/11/2023 12:33:51 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • 21 अक्टूबर को आजादी की घोषणा का दिवस घोषित किया जाए

    10/23/2025 4:27:53 PM
    नई दिल्ली
  • तिहाड़ जेल के बाहर बंदी सिंघों की रिहाई के लिए हुई अरदास

    10/23/2025 4:24:20 PM
    नई दिल्ली
  • 350वीं शहीदी जयंती पर दिल्ली में आयोजित सेमिनार में बंदी सिखों की रिहाई की मांग वाला प्रस्ताव पारित

    10/19/2025 9:42:54 AM
    नई दिल्ली
  • धर्मशिला नारायणा सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल द्वारा रूबरू साहस और आत्मविश्वास का उत्सव

    10/16/2025 6:52:21 PM
    नई दिल्ली
  • ग्रीन पटाखों की इजाजत पर मार्केट में खरीदारों की रौनक बढ़ेगी - परमजीत सिंह पम्मा

    10/16/2025 6:45:34 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
  • केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने छात्राओं को दिया ‘विकसित भारत, सशक्त नारी’ का मंत्र

    3/9/2024 8:17:30 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED