सरकार बनी तो किसानों का कर्ज करेंगे माफ : राहुल गांधी

By: Dilip Kumar
12/12/2019 3:02:51 PM
नई दिल्ली

झारखंड विधानसभा चुनाव को देखते हुए यहां के विभिन्‍न क्षेत्रों में एक के बाद एक चुनावी रैलियां हो रहीं हैं। इस क्रम में गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी रैली को संबोधित किया। महगामा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपिका पांडे सिंह के समर्थन में राहुल चुनावी सभा कर रहे हैं। अपने संबोधन में उन्‍होंने महंगाई का मुद्दा उठाया और मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा, 'राहुल गांधी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्‍ट्रीय जनता दल का गठबंधन राज्‍य को मजबूती प्रदान करेगा। बता दें कि सत्‍तारूढ़ भाजपा के खिलाफ राजद और झारखंड मुक्तिमोर्चा के साथ गठबंधन में कांग्रेस 31 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

राहुल गांधी ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ होगा। हम अमीरों की सरकार हटाएंगे और गरीबों की सरकार बनाएंगे। उन्‍होंने अ ागे कहा, 'मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं। मेरा काम झूठ बोलना नहीं है। नरेंद्र मोदी भ्रष्‍टाचार का जिन्‍न है। नरेंद्र मोदी का मतलब भ्रष्‍टाचार है। उन्‍होंने आगे कहा कि चुनाव समाप्त होते ही लोगों पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ेगी। प्याज 500 रुपये प्रतिकिलो हो जाएगा। सभी वस्तुओं पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी है।

उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून पर कोई चर्चा नहीं की। कहा कि गरीबों का पैसा लेकर 10/15 अमीरों को दिया जा रहा है। उन्‍होंने आज सुबह ट्वीट कर कहा था, 'आज झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल विधान सभा क्षेत्र में और गोड्डा जिले के महागामा विधान सभा क्षेत्र में भाजपा सरकार की जन विरोधी नितियों के खिलाफ जनसभा को संबोधित करूंगा।'


comments