राज्यसभा चुनाव : एमपी में भाजपा के सिंधिया, सुमेर सिंह और कांग्रेस के दिग्विजय जीते

By: Dilip Kumar
6/19/2020 7:42:07 PM
नई दिल्ली

आठ राज्यों में राज्यसभा की 19 सीटों पर वोटिंग के बाद काउंटिंग चल रही है। मध्य प्रदेश की 3 में से दो सीटें भाजपा को मिली हैं और एक कांग्रेस को। भाजपा के ज्योतिरादित्य सिंधिया और सुमेर सिंह जीते हैं। कांग्रेस से दिग्विजय को जीत मिली है। राजस्थान की 3 में से 2 सीटें कांग्रेस के पास गई हैं। पार्टी के केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी जीते। भाजपा को एक सीट मिली, पार्टी के राजेंद्र गहलोत को जीत मिली। आंध्र प्रदेश की 4 सीटों पर सीएम जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को जीत मिली। दस राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना था, लेकिन 2 राज्यों की 5 सीटों पर बिना विरोध कैंडिडेट चुन लिए गए थे। इसलिए 19 सीटों पर वोटिंग हुई।

 


comments