दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने दिया बेटे को जन्म

By: Dilip Kumar
1/11/2021 8:30:53 PM
नई दिल्ली

महिला पहलवान बबीता फोगाट को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। द्वारका स्थित मणिपाल अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। इंटरनेट मीडिया पर सक्रिय रहने वाली बबीता फोगाट ने ट्विटर पर पति विवेक सुहाग व बच्चे के साथ फोटो शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी है। साथ ही बबीता के ससुराल गोपाल नगर में खुशी का माहौल है। बबीता के ससुर जय सिंह सुहाग ने बताया कि रविवार रात को बबीता को अस्पताल में भर्ती किया गया था। सोमवार दोपहर में बच्चे का जन्म हुआ है। बच्चे के जन्म के बाद से ही बधाई देने वालों का तांता घर पर लगा रहा। हम चाहते हैं कि मेरा पोता भी अपने माता-पिता की तरह देश का नाम रोशन करे।

Image

Image

बता दें कि महिला पहलवान बबीता फोगाट ने कामनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स सहित कई अन्य प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। वहीं, विवेक सुहाग भी पहलवान हैं और 2018 में भारत केसरी का खिताब जीत चुके हैं। दंगल गर्ल के नाम से मशहूर अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट और विवेक सुहाग की शादी एक दिसंबर 2019 को हुई थी। हरियाणा के चरखी दादरी में बबीता के  पैतृक गांव बलाली में विवेक सिर्फ 21 बराती लेकर पहुंचे थे। 


comments