भारत और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला ब्रिसबेन के गाबा में खेला गया। सीरीज के इस निर्णायक मैच में भारत ने जीत हासिल की और 4 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। मंगलवार 19 जनवरी को चौथे टेस्ट मैच का आखिरी दिन था। भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 328 रन का लक्ष्य था। इसका पीछा करते हुए भारत ने शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा और रिषभ पंत के अर्धशतकों के दम पर 97 ओवर में 7 विकेट खोकर 329 रन बनाए और मुकाबला 3 विकेट से जीत लिया।
इस मुकाबले की बात करें तो मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 369 रन बनाए थे, जिसमें मार्नस लाबुशाने का शतक शामिल था। इसके जवाब में पहली पारी में भारत ने शार्दुल ठाकुर और वॉशिंग्टन सुंदर के अर्धशतकों के दम पर 336 रन बनाए थे। वहीं, दूसरी पारी में 33 रन की बढ़त लेने के बाद कंगारू टीम ने 294 रन बनाए। इस तरह भारतीय टीम को 328 रन का लक्ष्य मिला। चौथे दिन के खेल समाप्त होने तक भारत ने 4 रन बनाए थे।
भारत की दूसरी पारी, गिल, पुजारा और पंत का अर्धशतक
328 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को पहला झटका उपकप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा, जो पांचवें दिन ज्यादा बल्लेबाजी नहीं कर सके। उनको 7 रन के निजी स्कोर पर पैट कमिंस ने टिम पेन के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, शुभमन गिल ने चेतेश्वर पुजारा के साथ पारी को आगे बढ़ाया और दौरे पर दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 90 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। शुभमन गिल अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक लगाने से चूक गए। गाबा टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वे 91 रन बनाकर नाथन लियोन के शिकार बने। भारत को तीसरा झटका कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में लगा जो 22 गेंदों में 24 रन की तेज पारी खेलकर पैट कमिंस की गेंद पर टिम पेन के हाथों कैच आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा ने 196 गेंदों पर सीरीज की तीसरी फिफ्टी पूरी की।
चेतेश्वर पुजारा के रूप में भारत को चौथा झटका लगा जो 211गेंदों में 56 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर lbw आउट हो गए। भारत के लिए चौथी पारी में तीसरा अर्धशतक रिषभ पंत ने जड़ा। उन्होंने 100 गेंदों में पचासा पूरा किया। मयंक अग्रवाल के तौर पर भारत को पांचवां झटका लगा, जो 15 गेंदों में 9 रन बनाकर पैट कमिंस की गेंद पर मैथ्यू वेड के हाथों कैच आउट हो गए।
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More