CBSE 2 फरवरी को जारी करेगा परीक्षा का शेड्यूल

By: Dilip Kumar
1/28/2021 7:54:07 PM
नई दिल्ली

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को CBSE प्रमुखों से बातचीत के दौरान जानकारी दी कि CBSE बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए डेटशीट 2 फरवरी,मंगलवार को जारी की जाएगी। लाइव इंटरेक्शन के दौरान निशंक ने कहा कि NEP के तहत प्राइमरी लेवल में शिक्षा के माध्यम के रूप में क्षेत्रीय भाषा को सभी भारतीय स्कूलों में समान रूप से लागू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में करीब 1000 CBSE स्कूल प्रमुख शामिल हुए। बातचीत के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत 6वीं के बाद से स्टूडेंट्स के लिए वोकेशनल एजुकेशन दी जाएगी, ताकि वे अपने भविष्य के निर्माण के लिए अपने नॉलेज और अनुभव दोनों का उपयोग कर सकें।

45 सालों के रिकॉर्ड्स होंगे डिजिटलाइज

नई शिक्षा नीति से स्कूली शिक्षा में होने वाले बदलावों पर जोर देते हुए उन्होंने कहा 'NEP से बच्चों में बचपन से ही शोध और अनुसंधान का हुनर पैदा होगा। बच्चों में सोचने की क्षमता सबसे ज्यादा होती है, इसके जरिए टैलेंट को भी खोजा जाएगा। नई शिक्षा नीति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों है। उन्होंने कहा कि यह CBSE स्टूडेंट्स के 45 सालों के रिकॉर्ड्स को डिजिटलाइज भी करेगा।

CBSE ने दी जानकारी

CBSE प्रमुखों से बातचीत बारे में जारी विज्ञप्‍त‍ि में कहा गया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीत‍ि, 2020 में 21वीं सदी की पहली शिक्षा नीत‍ि है। इसमें प्राइमरी से लेकर सीनियर सेकेंडरी एजुकेशन के व्यापक दायरे को शामिल किया गया है। नई श‍िक्षा नीति का मकसद शिक्षा का सार्वभौमिकरण और शिक्षा को सुलभ, न्‍यायसंगत और समावेशी बनाना है। ऐसा तभी संभव हो सकता है, जब इसे सभी स्‍तरों पर चरणबद्ध तरीके से लागू क‍िया जाए।'


comments