भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्यता अभियान जारी

By: Dilip Kumar
11/27/2021 4:54:09 PM

फिरोजाबाद से दीपक जैन की रिपोर्ट. भारतीय जनता पार्टी जिला एवं मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा का सदस्यता अभियान पूरे जिले में निरंतर चल रहा है। अभियान के अंतर्गत गुरुवार को रसूलपुर क्षेत्र में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मध्य मंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में शिविर लगाया गया। शिविर में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर जिला महामंत्री विजय जैन एडवोकेट, सतीश, अनवर खान का मध्य मण्डल के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।

इस शिविर में 105 लोगों को नई सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस कैंप का समापन शाम को 6:00 बजे हुआ। इस कैंपस में 100 से ज्यादा की संख्या में ही श्रम कार्ड कार्ड बनवाए गए। इस कैंप में महानगर मंत्री नितिन जैन, बिहारी बाबू को भी उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस कैंप में अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सुशील जैन, महामंत्री विजय जैन, विनीता गुप्ता, गौतम कुशवाहा एवं राकेश राजोरिया कुकू भैया उपस्थित उपस्थिति रहें।


comments