पंच कल्याणक महोत्सव में तप कल्याणक की धूम

By: Dilip Kumar
11/30/2021 4:26:55 PM

फिरोजाबाद से दीपक जैन की रिपोर्ट. सुहागनगरी में आयोजित पंचकल्याणक महोत्सव में चौथे दिन भगवान आदिनाथ के तप कल्याणक की धूम रही। समारोह स्थल श्रीजी के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। पंच कल्याणक एवं गजरथ महोत्सव में सोमवार को तप कल्याणक की धार्मिक क्रियाएं धूमधाम से संपन्न कराई गईं। जिसमें नगर के ही नहीं बल्कि दूर दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। कार्यक्रम में शाम को सौधर्म इंद्र का आनंद नृत्य, पालनहारे का पालना में तीर्थंकर बालक को पालना झुलाने का प्रथम सौभाग्य झांसी से आई प्रमिला जैन को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात समारोह मंडप में मौजूद सभी श्रद्धालुओं ने तीर्थंकर बालक को पालना झुलाकर स्वयं को धन्य बनाया।

अंत में पांच नए दीक्षार्थियों की गोद भराई की रस्म अदा की गई। जैन समाज के लोगों ने हर्षोल्लास के साथ दीक्षार्थीयों की गोद भरी एवं आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व पंचकल्याणक महोत्सव में प्रात: जप्यानुश्ठान, श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य नियम पूजन सभी जैनाचार्यो के पावन सानिध्य में विधि विधान से किया। इनमें आचार्यश्री विवेक सागर, सौभाग्य सागर, सुरत्न सागर, आदित्य सागर, विज्ञान भूषण एवं मुनि विश्रांत सागर आदि मौजूद रहे।

तत्पश्चात आचार्यश्री के मंगल प्रवचन हुए। तत्पश्चात जैन आचार्य का पाद प्रक्षालन निशंक जैन ने किया। आचार्य को शास्त्रत्त् मुकेश कुमार, मनोज जैन ने भेंट किए। श्रीजी के चित्र का अनावरण सनत जैन ने किया। श्रीजी के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन संजय जैन बल्ले ने किया। मंच संचालन राहुल जैन ने किया। तत्पश्चात आदि कुमार का बाल चरित्र, आदिकुमार द्वारा अद्भुत पराक्रम से परिपूर्ण आश्चर्यमयी क्रियाओं का जयघोष, युवराज पदग्रहण समारोह एवं राजाओं द्वारा भेंट समर्पण आदि क्रियाओं का आयोजन भक्तिभाव से किया। वैराग्य प्रसंग लोकंत्रिक देवो द्वारा अनुमोदन, जैनेश्वरी दीक्षा धारण तथा आदिनाथ भगवान का तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में अरूण जैन पीली कोठी, सम्भव प्रकाश जैन, जयंती प्रसाद जैन, अजय जैन बजाज एवं राज जैन, आदिश जैन आदि की सहभागिता रही।


comments