मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, कामनवेल्थ में लगाई मेडल की हैट्रिक

By: Dilip Kumar
7/31/2022 1:19:22 AM

भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने 22वें कामनवेल्थ गेम्स में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया। इस बार उन्होंने 49 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। मीराबाई चानू ने पिछले कामनवेल्थ गेम्स में गोल्ड कोस्ट में (2018) भारत के लिए वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 48 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता था और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही कमाल करते हुए लगातार दो बार भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया। वहीं कामनवेल्थ गेम्स में उन्होंने मेडल ही हैट्रिक लगाई। उन्होंने कामनवेल्थ गेम्स में 2014 में सिल्वर मेडल जीता था तो उसके बाद 2018 और 2022 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

मीराबाई ने जीता गोल्ड मेडल

49 किलोग्राम भारवर्ग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली मीराबाई चानू ने स्नैच राउंड के अपने पहले प्रयास में 84 किलोग्राम भार को उठाने का प्रयास किया और उसमें सफल रहीं। दूसरी प्रयास में उन्होंने 88 किलोग्राम भार को उठाने की कोशिश की और उसमें भी सफल रहीं। ये उसका सर्वश्रेष्ठ प्रयास इंटरनेशनल लेवल पर रहा और उन्होंने एक नया रिकार्ड बना डाला। तीसरी बार उन्होंने 90 किलोग्राम भार को उठाने की चुनौती स्वीकार की और लेकिन वो इसमें सफल रहीं। 88 किलो का वजन उठाकर उन्होंने कामनवेल्थ गेम्स में भी अपने भारवर्ग में एक नया रिकार्ड बना डाला। स्नैच राउंड में वो 172 किलो वजन उठाने में सफल रहीं।
क्लीन और जर्क राउंड के पहले ही प्रायस में मीराबाई ने 109 किलो का वजह उठाकर भारत को लिए गोल्ड मेडल पक्का कर दिया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 113 किलो के वेट को आसानी से उठा लिया जबकि तीसरे प्रयास में वो 115 किलो भार उठाने में सफल नहीं हो सकी। क्लीन और जर्क राउंड में उन्होंने 222 किलो का वेट उठाकर नया रिकार्ड बना डाला और इतिहास रच दिया। वो पिछली बार की गोल्ड मेडल विनर थीं और उसे वो डिफेंड करने में सफल रहीं। इस इवेंट में उन्होंने स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिलाकर कुल 201 किलोग्राम का भार उठाया।

मीराबाई टोक्यो ओलिंपिक में जीत चुकी हैं सिल्वर मेडल

मीराबाई चानू ने अपने करियर में सफलता का एक और नया अध्याय जोड़ लिया है। इससे पहले भी उन्होंने भारत के लिए एक से बढ़कर एक सफलता अर्जित की थी। मीराबाई चानू के अब तक के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि टोक्यो ओलिंपिक में 49 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीतना रहा है। चानू की सफलता की कहानी काफी लंबी है जिसमें कभी अहम पड़ाव हैं। उन्होंने साल 2017 में भारत के लिए वर्ल्ड चैंपियनशिप में 48 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया था।


comments