नई दिल्ली से कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। सफलता पूर्वक तीन संस्करणों के बाद, लोकमत मीडिया ने एक बार फिर राजधानी दिल्ली में तेलंगाना सरकार द्वारा समर्थित लोकमत संसदीय राष्ट्रीय सम्मेलन पुरस्कार 2022 के चौथे संस्करण की मेजबानी की। पुरस्कारों का उद्देश्य सांसदों द्वारा किए गए अभूतपूर्व कार्य और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करना है। यह पुरस्कार इन प्रशंसित सांसदों को हमारे देश के प्रेरणा और गौरव के स्रोत के रूप में मान्यता देता है। इस वर्ष कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय राम नाथ कोविंद थे। लोकमत नेशनल कॉन्क्लेव "भारतीय लोकतंत्र: परिपक्वता के कितने करीब?" विषय पर केंद्रित था। इस सम्मलेन में कई सम्मानित वक्ता भी थे।
लोकमत के राष्ट्रीय परिषद कार्यक्रम में देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लंबे समय तक संसद में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे व बीजू जनता दल से लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। वहीं इस कार्यक्रम में डेरेक ओ ब्रायन व असदुद्दीन ओवैसी को सर्वश्रेष्ठ सांसद का अवार्ड मिला। राज्यसभा सांसद वंदना चव्हाण व लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी को सर्वाेत्तम महिला सांसद, आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा व भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या को सर्वाेत्तम नवोदित सांसद अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश नारायण, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, वित्त राज्यमंत्री डॉ. भागवत कराड, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, भाजपा नेता डॉ. मुरली मनोहर जोशी सहित अन्य उपस्थित रहे। शरद पवार की अध्यक्षता में बनी ज्यूरी कमेटी ने इन पुरस्कार के लिए चयन किया। समारोह के दौरान लोकमत मीडिया ग्रुप के चेयरमैन विजय दर्डा ने कहा, ज्यूरी कमेटी ने सभी सांसदों के कार्यों की समीक्षा कर इस पुरस्कार के लिए चयनित किया। लोकमत पार्लियामेंट्री अवार्ड 2022 के सभी विजेता दूसरे सांसदों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनेंगे।
वहीं इस मौके पर शरद पवार ने कहा, जो अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें यह सम्मान मिला है। इन सांसदों के साथ काम करने वाले अन्य सांसदों को भी प्रेरित करेगा। वहीं मुरली मनोहर जोशी ने कहा, सांसदों के व्यवहार को देखते हुए उनकी प्रतिभा को सम्मान दिया गया है। संसद की समिति का सही से प्रयोग हो तो सरकार लोगों के प्रति काम करने के लिए जवाबदेही होती है। समिति सरकार को बेकाबू होने से रोक सकती है। देश की जनता ने उन्हें इसी लिए चुना है कि वह उनके हितों को ध्यान में रखकर काम करें।
अन्य सांसदों की भी हो चर्चा
हरिवंश नारायण सिंह ने कहा, हमारे संसद में कई ऐसे सांसद भी रहे हैं जो प्रेरणा बन सकते हैं। ऐसे सांसदों को लेकर भी चर्चा होनी चाहिए। उनका जीवन प्रेरणा है। देश में ऐसे कई सांसद रहें हैं जिन्होंने बहुत अच्छा काम किया है।
भारतीय लोकशाही पर चर्चा
अवार्ड समारोह से पूर्व हुए भारतीय लोकशाही विषय पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, किरेन रिजिजू, अनुराग सिंह ठाकुर, मीनाक्षी लेखी, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सहित अन्य ने अपने विचार रखे। कांग्रेस में सोशल मीडिया डिजिटल प्लेटफार्म की चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, कांग्रेस की पदयात्रा से लाखों लोग जुड़े। कुछ लोग चर्चा कर रहे थे कि उन्हें राजनीति नहीं आती, लेकिन वास्तव में सही राजनीति लोगों से जुड़ने की है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्तर प्रदेश आवास विकास ..Read More
भाई दूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना ..Read More
As Artificial Intelligence becomes an increasingly significant part of the world child ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More