रामलीला मैदान में किसान दिखाएंगे ताकत
By: Dilip Kumar
3/18/2023 8:38:28 PM
एटा से डॉ. रामबाबू उपाध्याय की रिपोर्ट। पिछले दिनों भारतीय किसान यूनियन का होली मिलन समारोह शहीद स्थल जीटी रोड पर धूमधाम से मनाया गया। इसमें महिलाओं और पुरुषों ने होली के फाग गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम में भारतीय किसान यूनियन (टिकैट) के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा का भव्य स्वागत किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरपाल सिंह यादव और राधेश्याम ने संचालन किया। कार्यक्रम में राजपाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं दी और अपील की ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता सोमवार 20 मार्च को रामलीला मैदान पहुंच कर किसानों की आवाज को बुलंद करें। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार ने तंग किया हमें भी अपनी ताकत का अहसास सरकार को कराना होगा।
किसान आंदोलन के समय सरकार ने किए किसी भी वादे को पूरा नहीं किया। प्रधानमंत्री अपने वादे से मुकर गए,ऐसे में हमें भी सरकार को एहसास कराना होगा। उन्होंने कहा कि आलू किसानों की समस्यओं की ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान हो रहा है लेकिन सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इन तमाम समस्याओं से निजात पाने के लिए हमें रामलीला मैदान में पहुंचना होगा और अपनी आवाज को बुलंद करना होगा। इस मौके पर सभी तहसीलों के अध्यक्ष,ब्लॉकों के अध्यक्ष सहित प्रदेश सचिव ओमप्रकाश सिंह,अनुशासान समिति के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, मीडिया प्रवक्ता रामबाबू उपाध्याय, जिला प्रवक्ता रामनिवास दारोगा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालदेव सिंह,हाकिम सिंह,भिकमपाल सिंह आदि मौजूद रहें।