किसान खेती के साथ पशु पालन कर आय में करें बढोत्तरी : डाॅ. कप्तान सिंह

By: Dilip Kumar
3/21/2023 5:08:11 PM

अलीगढ़ से राजपाल सिंह आर्य की रिपोर्ट। प्रदेश सरकार के निर्देशन में ग्राम सुदामा का बास विकास खंड गोण्डा में पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य शिविर, मेला का आयोजन किया गया। पशु मेले का उद्धघाटन ग्राम प्रधान पवन सिंह छोंकर एवं वयोवृद्ध जबल सिंह एवं अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंनें गौ पूजन भी किया। डॉ कप्तान सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुओं के पालन, सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं एवं पशु पालकों को पशुपालन से होने वाले विभिन्न प्रकार के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए जागरूक किया।

मेले में पशु चिकित्साधिकारी गोण्डा डॉ राजेश सिंह ने केसीसी, बैंक से ऋण प्राप्त कर डेयरी स्थापना एवं अन्य प्रकार के लाभ के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसान खेती के साथ पशु पालन कर अपनी आय में बढोत्तरी कर सकतेे हैं। इस दौरान ग्रामीणों को पशुओं में होने वाले विभिन्न प्रकार के रोग थनेला, खुरपका-मुॅहपका, छोटी बीमारियों की सामान्य चिकित्सा, पेट में होने वाले कीडों को किस प्रकार से कैसे सुरक्षित रखा जाये के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर डॉ मोहन सिंह पशु चिकित्सा अधिकारी नगला बिरखू, पशुधन प्रसार अधिकारी गोरई, भैया, रजावल एवं विभागीय पैरावेट एवं गोकुल मिशन कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। मेले में 318 पशुओं की समस्त प्रकार की दवाएं, चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान कार्य निशुल्क किया गया।


comments