राजनैतिक दिवालियेपन की शिकार मोदी सरकार: श्रीनिवास बी. वी.

By: Dilip Kumar
3/23/2023 9:25:34 PM

नई दिल्ली से कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय युवा कांग्रेस ने कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी के समर्थन में सत्याग्रह किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सच के इस महासंग्राम में श्री राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। जब लड़ाई सच्चाई के लिये होती है, तो तकलीफें जरूर आती है, लेकिन जीत सच की ही होती है।

युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता सच के इस महासंग्राम में श्री राहुल गांधी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है: श्रीनिवास बी.वी.।

भारतीय युवा कांग्रेस ने आज कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी के समर्थन में सत्याग्रह किया।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने यह भी कहा कि मोदी तंत्र में दंगे 'भड़काना' अपराध नही है, महिलाओं को अपशब्द कहना अपराध नही है, लेकिन भ्रष्टाचार के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, महंगाई के खिलाफ, नफरत के खिलाफ, पीएम के मित्रों के खिलाफ, आवाज उठाना सबसे बड़ा गुनाह है, लेकिन अंत में हार तानाशाह की होगी क्योंकि 'गांधी' कभी डरते नही है। उन्होंने यह भी कहा कि श्री राहुल गांधी जी सच के सिपाही हैं और उन्होंने सच कहने के लिए माफी नहीं मांगी बल्कि सजा को चुना है।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी.वी. ने कहा कि सबको पता है कि श्री राहुल गांधी जी तानाशाह के खिलाफ आवाज़ को बुलंद कर रहे हैं। गलत को गलत कहने का साहस दिखा रहे हैं। इस साहस से तानाशाह घबराया हुआ है। कभी ईडी, कभी पुलिस, कभी केस, कभी सजा से डराने में जुटा है। श्री राहुल गांधी जी इस मामले में न्यायसंगत अपील दायर करेंगे और वो लड़ेंगे और जीतेंगे।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव कोको पाढ़ी जी ने कहा कि आज पूरा तंत्र, सारे संसाधन और खुद पीएम मोदी एक अकेले इंसान को चुप कराने में लगे हैं। लेकिन जिन्हें चुप करवाने की कोशिश की जा रही है, उनका नाम श्री राहुल गांधी जी है और "गांधी" डरते नहीं है। श्री राहुल गांधी जी सत्य की लड़ाई शिद्दत और पुरजोर तरीके से लड़ते है, और लड़ते रहेंगे।

भारतीय युवा कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता युवा कांग्रेस कार्यालय से शास्त्री भवन की और बढ़े और सभी ने शांतिपूर्वक तरीके से सत्याग्रह का आयोजन किया। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रभारी कोको पाढ़ी, राष्ट्रीय महासचिव पलक वर्मा, राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मंजू तोंगड़, समेत अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


comments