रेलवे भर्ती बोर्ड की आरआरबी ग्रुप डी (आरआसी लेवल 1) परीक्षा में सम्मिलित हुए एक करोड़ से अधिक उम्मीदवारों का परिणामों को लेकर इंतजार इस सप्ताह समाप्त हो जाएगा। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा देश के विभिन्न हिस्सों में बने रेलवे जोन के अंतर्गत लेवल 1 के एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती (RRC CEN 01/2022) के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत फर्स्ट राऊंड में आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) के नतीजों की घोषणा इसी सप्ताह के दौरान कर दी जाएगी। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 को 24 दिसंबर तक घोषित कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरसी लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट 2022 की घोषणा शनिवार से पहले भी कर सकता है।
ऐसे में जो उम्मीदवार रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, वे अपना आरआरसी लेवल 1 सीबीटी रिजल्ट 2022 अपने सम्बन्धित जोन के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर एक्टिव किए जाने वाले लिंक के माध्यम से देख सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर विजिट करने के बाद होम पर दिए गए सम्बन्धित सेक्शन में आरआरसी लेवल 1 सीबीटी नतीजों के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपने विवरण भरकर सबमिट करने होंगे। इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि जिन कैंडीडेट्स को आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2022 के अंतर्गत अगले चरण में सम्मिलित होने के लिए सफल घोषित किया जाएगा, उन्हें जनवरी 2023 में प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। पीईटी का आयोजन विभिन्न रेलवे जोन के रेल भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) द्वारा अलग-अलग कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवारों को उनके आवेदन किए आरआरसी जोन द्वारा ही पीईट के लिए निर्धारित तारीख पर आमंत्रित किया जाएगा।
दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध अरबिंदो कॉलेज के तत्वावधान में स्नातक डिग्री करने के पश ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। परीक्षा की तैयारी के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। स्टेप ने मिरांडा हाउस, दिल्ली विश्वविद्यालय के ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली विश्वविद्यालय लगातार अपनी रैंकिंग में सु ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। रुस एजुकेशन द्वारा आयोजित भारत-रूसी शिक्षा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली विश्वविद्यालय के मल्टी पर्प्ज हाल में गु ..Read More
केजी और क्लास 1 में बच्चों का एडमिशन करवाने के इच्छुक अभिभावक नवयुग स्कूल में आवेदन कर ..Read More
जितेन्द्र कुमार सिन्हा की रिपोर्ट। इंडिया बारटेंडर गिल्ड सभी स्तरों के इच्छुक मिक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का एक मात्र विश्वविद्यालय ,साउथ एशियन यूनि ..Read More