कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा राष्ट्रीय गतका संघ व गतका एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के सहयोग से प्रथम राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल पंजाबी बाग में चेयरमैन सर्वजीत सिंह विरक की देखरेख में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार मनजिंदर सिंह शामिल हुए, जिन्होंने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इससे पूर्व समागम को संबोधित करते हुए, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने राष्ट्रीय गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल व उनके सहयोगियों को बधाई दी जिनके अथक प्रयासों के चलते गतका राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा कि गतका सिख कौम की मार्शल आर्ट है जिसकी शिक्षा हमें गुरु साहिबान ने दी। यह आर्ट मीरी और पीरी दोनों सिद्धांतों पर आधारित है। इस खेल की बदौलत खिलाड़ी को इस प्रकार प्रशिक्षण मिलता है कि जरूरत पड़ने पर तलवार का इस्तेमाल सही तरीके से किया जा सके। इस खेल का राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने से जब खिलाड़ी विभिन्न राज्यों में प्रतियोगिता के लिए जाएंगे तो लोगों को इस आर्ट के बारे में जानकारी मिलेगी। वह दिन भी दूर नहीं जब इस खेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलेगी, विभिन्न देशों में मान्यता मिलेगी और अंततः इसे ओलंपिक खेलों में शामिल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि गतका खेल में शामिल खिलाड़ी स्वयं सिखी का प्रचार कर रहे हैं। जो प्रचार किताबें नहीं कर सकीं, वह इस आर्ट के माध्यम से हो रहा है, क्योंकि जब इस खेल के बारे में खबरें प्रकाशित होंगी तथा चैनलों पर प्रसारण होगा तो विश्व को पता चलेगा कि गतका क्या है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि एक धर्म विशेष का खेल होने के बावजूद इसे राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है। इस खेल में एक अलग ही जज्बा है, तथा इसका महत्व शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि इसके राष्ट्रीय खेलों में शामिल होने से अब इसके खिलाडिय़ों को शिक्षण संस्थानों में प्रवेश व सरकारी नौकरियों में तरजीह मिलेगी, जिसका मुख्य लाभ खिलाडिय़ों को होगा। इससे पूर्व स्कूल पहुंचने पर दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य व स्कूल के चेयरमैन सरदार सर्वजीत सिंह विर्क ने सरदार सिरसा सहित अन्य अतिथिगणों का स्वागत करते हुए कहा कि यह दिल्ली कमेटी व गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल पंजाबी बाग के लिए गर्व की बात है कि प्रथम राज्य स्तरीय गतका प्रतियोगिता इस स्कूल में आयोजित की गई है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग के लिए राष्ट्रीय गतका एसोसिएशन व गतका एसोसिएशन दिल्ली के पदाधिकारियों, सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
समागम में नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार हरजीत सिंह ग्रेवाल, दिल्ली कमेटी के सदस्य सरदार हरजीत सिंह पप्पा व गुरप्रीत सिंह जस्सा, गतका एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, गुरप्रीत सिंह चेयरमैन, मेजर सिंह वाइस चेयरमैन, हरदीप सिंह महासचिव, अंगद सिंह संयुक्त सचिव, सिमरन कौर कैशियर , इकबाल कौर सलाहकार के अलावा अन्य गणमान्य शख्सियतें बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More