Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

पेश है व्हाट्सएप का नया टूल 'चैनल', जानिए कैसे करेगा काम और किसको होगा फायदा

By: Dilip Kumar
6/12/2023 10:53:33 AM

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने एक नया फीचर जुड़ा है, जिसे कंपनी ने Channels नाम दिया है. WhatsApp के इस फीचर से आप बड़े ग्रुप में किसी मैसेज को आसानी से ब्रॉडकास्ट कर सकेंगे. आपको बात दें WhatsApp के इस फीचर का सबसे ज्यादा फायदा कॉलेज स्टूडेंट, संस्था और बड़ी कंपनियों को होगा जो कि अपने मैसेज को बड़े स्तर पर ब्रॉडकास्ट कर सकेंगी.

WhatsApp ने अपने लेटेस्ट Channels फीचर को लेकर जानकारी शेयर की है, जिसमें WhatsApp ने कहा कि यह फीचर लोगों और संगठनों की ओर से सीधे अपडेट पाने का आसान, विश्वसनीय और प्राइवेट तरीका है.WhatsApp की ओर से आगे बताया गया कि, ‘चैनल’ को अपडेट नाम के एक नए टैब में लेकर आ रहे हैं, जहां आपको स्टेटस और फॉलो किए जा रहे चैनल दिखाई देंगे. WhatsApp Channels फीचर को कोलंबिया और सिंगापुर में लॉन्च किया गया है और जल्द ही इसे भारत सहित और देशों में लॉन्च किया जाएगा. 

चैनल एकतरफ़ा ब्रॉडकास्ट वाला एक ऐसा टूल है, जिनके ज़रिए एडमिन टेक्स्ट, फ़ोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेज सकते हैं. आप फ़ॉलो करने के लिए सही चैनलों को आसानी से ढूँढ सकें, इसके लिए हम एक सर्च करने लायक डायरेक्टरी बना रहे हैं, जिसमें आप अपने शौक, स्पोर्ट्स टीमों, स्थानीय अधिकारियों के अपडेट आदि को ढूँढ पाएँगे. आप चैट या ईमेल से भेजे गए या ऑनलाइन पोस्ट किए गए ऑनलाइन लिंक के ज़रिए भी किसी चैनल से जुड़ सकते हैं. 

हमारा लक्ष्य इसे दुनिया की सबसे प्राइवेट ब्रॉडकास्ट सर्विस बनाना है. यह लक्ष्य हासिल करने की शुरुआत एडमिन और फ़ॉलोअर दोनों की निजी जानकारी को सुरक्षित रखने से होगी. किसी चैनल के एडमिन के तौर पर, आपका फ़ोन नंबर और प्रोफ़ाइल फ़ोटो फ़ॉलोअर्स को नहीं दिखाई जाएगी. इसी तरह, किसी चैनल को फ़ॉलो करने पर उसके एडमिन या अन्य फ़ॉलोअर्स को आपका फ़ोन नंबर नहीं दिखेगा. आप किस चैनल को फ़ॉलो करना चाहते हैं, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करेगा और आपकी पसंद प्राइवेट रहेगी.

मैसेजिंग की तरह ही, हमें लगता है कि चैनलों के अपडेट भी हमारे पास हमेशा नहीं रहने चाहिए. इसलिए हम हर चैनल की हिस्ट्री को अपने सर्वर पर 30 दिन तक रखेंगे और हम कुछ ऐसे तरीके भी उपलब्ध कराएँगे, जिनकी मदद से अपडेट्स को फ़ॉलोअर्स के डिवाइस से और भी जल्दी मिटाया जा सकेगा. एडमिन के पास अपने चैनल से स्क्रीनशॉट और फ़ॉरवर्ड किए गए मैसेज को ब्लॉक करने का विकल्प भी होगा. 

आखिर में, हम एडमिन के लिए यह तय करना आसान बना देंगे कि उनके चैनल को कौन फ़ॉलो कर सकता है और यह भी कि उनके अनुसार लोगों को डायरेक्टरी में सर्च करने पर उनका चैनल मिलना चाहिए या नहीं. चूँकि चैनलों का लक्ष्य बड़ी ऑडियंस तक पहुँचना होता है, इसलिए चैनल डिफ़ॉल्ट रूप से एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होते हैं. हमें लगता है कि कुछ मामलों में गैर-लाभकारी संगठनों या स्वास्थ्य संगठनों जैसे सीमित ऑडियंस वाले चैनलों का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होना उपयोगी हो सकता है और हम इसे भविष्य में एक विकल्प के तौर पर लाने पर विचार कर रहे हैं. 

'चैनल' टूल की शुरुआत करते समय, हमें बहुत खुशी है कि हम दुनिया के जाने-माने लोगों और कोलंबिया व सिंगापुर के चुनिंदा संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जहाँ यह टूल सबसे पहले उपलब्ध होगा और जहाँ इसके अनुभव को बनाया जाएगा, नई चीज़ें सीखी जाएँगी और उन्हें अपनाया जाएगा. हम इस टूल को अन्य देशों में भी लेकर आएँगे और आने वाले कुछ महीनों में कोई भी व्यक्ति अपना चैनल बना सकेगा. हमारा यह भी मानना है कि यह टूल एडमिन को सपोर्ट देने का एक अच्छा तरीका बन सकता है और इससे वे अपने चैनल से जुड़ा बिज़नेस शुरू कर सकते हैं और उसमें हमारी बढ़ती जा रही पेमेंट सर्विसेस का उपयोग कर सकते हैं, इसके साथ-साथ वे कुछ चैनलों को डायरेक्टरी में प्रमोट भी कर सकते हैं, ताकि उन्हें ज़्यादा लोग जानने लगें. 

स्वाभाविक है कि लोग अब भी व्हाट्सएप का उपयोग मुख्य रूप से दोस्तों, परिवार के लोगों और कम्युनिटीज़ के साथ प्राइवेट मैसेजिंग के लिए करते रहेंगे और यह हमेशा हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी. 'चैनल' टूल को उपलब्ध करवाना एक ऐसा बड़ा कदम है, जिसकी माँग हमारे यूज़र कई सालों से कर रहे थे. हमारा मानना है कि यह समय एक सरल, भरोसेमंद और प्राइवेट ब्रॉडकास्ट टूल को पेश करने का एकदम सही समय है और हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों और सालों में आपको इसका उपयोग करना बहुत अच्छा लगेगा.

समझिए क्या है WhatsApp Channels?

WhatsApp चैनल फॉलो और अनफ़ॉलो करने वाला फीचर है, जिसमें एडमिन टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेज सकते हैं. वहीं आप जिन चैनल को फॉलो करेंगे, आपके पास केवल उन्हीं के मैसेज और अपडेट जानकारी आएगी. साथ ही WhatsApp के इस फीचर में सर्च डायरेक्टरी भी बनेगी, जिसमें आप अपने शौक, स्पोर्ट्स और स्थानीय अधिकारियों के अपडेट ले सकेंगे.

कैसे काम करेगा नया फीचर

वॉट्सऐप के नए चैनल को उसके नाम से दिखाया जाएगा. मतलब वॉट्सऐप पर चैनल के लिए अलग टैब रहेगा. जहां सारे चैनल दिखेंगे, जहां से यूजर्स अपने पसंदीदा चैनल को फॉलो कर पाएंगे.

कब तक होगी लॉन्चिंग

वॉट्सऐप चैनल फीचर के लिए भारतीयों को थोड़ा इंतजार करना होगा. इसे सबसे पहले सिंगापुर और कोलंबिया में लॉन्च किया गया है. मेटा कंपनी के मुताबिक वॉट्सऐप चैनल फीचर को जल्द बाकी देशों में लॉन्च किया जाएगा. वॉट्सऐप नए चैनल के लिए एक डायरेक्टरी बना रहा है, जहां से यूजर्स अपने पसंदीदा चैनलों को फॉलो कर पाएंगे.

.


related topics

आरती, विधि और सीमा बनीं गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया 2026 की विजेता

8/17/2026 8:55:58 PM

भारत की नंबर 1 हिंदी महिला पत्रिका ‘गृहलक्ष्मी’ ने गृहलक्ष्मी मिसेज इंडिया ..Read More

फोर्टिस ओखला के डॉक्टरों ने रचा मेडिकल उपलब्धि का नया अध्याय

8/17/2026 8:51:30 PM

फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पीटल, ओखला के डॉक्टरों ने 64-वर्षीय मरीज की तीन गंभीर जीवनघाती ..Read More

मधुमेह लाइलाज नहीं है : डॉ. नित्यानंद दास

6/17/2026 10:37:28 PM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति, नोएडा द्वारा बीते रविवार को एक निःशुल्क ऑनलाइन वेबिनार का सफ ..Read More

ब्लू स्टार एयर कंडीशनर ने 2026 के लिए नई ऊर्जा-कुशल एसी रेंज लॉन्च की

4/9/2026 10:35:39 PM

ब्लू स्टार लिमिटेड ने 2026 की गर्मी के लिए अपने नए रूम एयर कंडीशनर्स की रेंज लॉन्च करन ..Read More

जयपुर में स्वादों की नई कहानी: CURRYiT के साथ भारतीय व्यंजनों की जीवंत यात्रा

1/16/2026 9:14:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More

जयपुर में फ्लेवर्स का फेस्टिवल: करीइट ने जोड़ा परंपरा और आधुनिक स्वाद

1/16/2026 9:11:10 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More

फूडसर्विस सेक्टर को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म, अर्थलिंग का क्यूलिनरी सेंटर शुरू

1/16/2026 8:35:58 PM

निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More

मैरिको ने लॉन्च किया निहार नेचुरल्स शांति एलोवेरा आँवला हेयर ऑयल

12/14/2025 11:41:38 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More

भारत को वैश्विक पर्यटन हब बनाने को पर्यटन मंत्रालय और मास्टरकार्ड में एमओयू

12/4/2025 10:04:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • कांग्रेस के महिला विरोधी चरित्र से देश की महिलाएं तथा छात्राएं असुरक्षित: अभाविप

    10/9/2026 9:00:27 PM
    नई दिल्ली
  • अभाविप नीत डूसू के 26 नए प्रकोष्ठ शुरू, मिलेंगे नए अवसर

    10/8/2026 10:03:19 PM
    नई दिल्ली
  • त्वदीय पाद पंकजं नमामि देवी नर्मदे! - प्रदीप पंडित

    10/2/2026 4:18:42 PM
    नई दिल्ली
  • 'दीनदयाल उपाध्याय की पुस्तकें राष्ट्रबोध की प्रेरक रचनाएं'

    9/28/2026 8:33:32 AM
    नई दिल्ली
  • कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति का तीज महोत्सव, महिला सशक्तिकरण का संदेश

    8/18/2026 10:59:24 AM
    नोएडा
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED