Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

पारस हेल्थ की शानदार उपलब्धि : दुर्लभ एलवी एपिकल एन्यूरिज़्म पीड़ित शिशु का सफलतापूर्वक इलाज

By: Dilip Kumar
5/2/2024 12:17:18 PM
गुरुग्राम

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। गुरुग्राम के प्रमुख हेल्थकेयर प्रदाता, पारस हेल्थ ने हाल ही में 1 महीने के शिशु में एक दुर्लभ जन्मजात हृदय दोष का निदान और सफलतापूर्वक इलाज करके, चिकित्सा की दुनिया में अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है, जिससे यह इस दुनिया में अपनी तरह का सबसे कम उम्र का मामला बन गया है। इस मामले में, शिशु को जन्मजात एलवी एपिकल एन्यूरिज़्म था, ऐसी स्थिति जहां दिल के बाएं वेंट्रिकल के ऊपरी भाग की जगह फाइब्रस टिश्यू आ जाते हैं, जिससे यह पतला और कमज़ोर हो जाता है, और सहज रप्चर आने का खतरा होता है। यह स्थिति असाधारण रूप से दुर्लभ है, और 1816 के बाद से दुनिया भर में इसके केवल 809 मामले दर्ज किए गए हैं। जन्मजात एलवी एपिकल एन्यूरिज़्म के कारण दिल को काफी गंभीर संरचनात्मक और कार्यात्मक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि फाइब्रस टिश्यू सामान्य मस्कुलर टिश्यू की जगह ले लेते हैं। यह स्थिति जन्म के बाद कई सालों तक अज्ञात रह सकती है, और इस कारण से अचानक दिल से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती हैं, जैसे सडन इंफेंटाइल डेथ सिंड्रोम (एसआईडीएस), खासकर रोने या शारीरिक गतिविधि जैसे तनाव के दौरान। इस हालत का सटीक कारण अक्सर अज्ञात होता है, और यह किसी आनुवंशिक प्रवृत्ति या ज्ञात कारकों के बिना भी हो सकता है।

इस उपलब्धि पर चर्चा करते हुए, पारस हेल्थ में पीडियाट्रिक और एडल्ट कार्डियोथोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी के प्रमुख और एचओडी, डॉ. महेश वाधवानी ने टिप्पणी की, “ऐसे जटिल मामले में, इतने छोटे बच्चे का सफल इलाज करना न केवल पारस हेल्थ के लिए बल्कि वैश्विक चिकित्सा समुदाय के लिए भी एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह हमारे सर्जिकल कार्यों की उत्कृष्टता व विशेषज्ञता और ऐसे जटिल मामलों को भी अच्छी तरह से संभालने हेतु हमारे ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू के फंक्शन में परिपक्वता के स्तर को दर्शाता है। यह जागरूकता से लेकर निदान, स्क्रीनिंग, इलाज और उपचार के बाद की देखभाल तक समग्र दृष्टिकोण का प्रदर्शन करते हुए, एक सफल परिणाम प्राप्त करने के लिए जटिल बाधाओं पर काबू पाने के मामले में हमारी पूरी टीम के अथक प्रयासों और सहयोग का प्रतीक है।”

इस निदान पर टिप्पणी करते हुए, पारस हॉस्पिटल, गुरुग्राम में पीडियाट्रिक और फीटल कार्डियोलॉजी के वरिष्ठ सलाहकार, डॉ. दीपक ठाकुर ने कहा, “जन्मजात हृदय दोष दिल की संरचना पर असर डालते हैं और आमतौर पर जन्म के समय या उससे पहले ही इनका पता चलता है। इस असाधारण मामले में, 26 सप्ताह की गर्भावस्था में फीटल इकोकार्डियोग्राफ़ी के दौरान इस स्थिति का निदान हुआ। फीटल इकोकार्डियोग्राफ़ी ने ऐसी दुर्लभ विसंगति का निदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और इससे इलाज की योजना बनाने में भी मदद मिली। निदान के बाद, प्रसव तक बच्चे की द्वि-साप्ताहिक फॉलो-अप मॉनिटरिंग की गई ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एन्यूरिज़्म का आकार न बढ़े। जन्म के बाद, इस निदान की पुष्टि करने के लिए एमआरआई की गई, जिसने इकोकार्डियोग्राफ़ी के निष्कर्षों की पुष्टि की और पतले एलवी एपिकल पार्ट > एलवी मात्रा का 1/4 और नॉन-फंक्शनल भाग का पता चला। माता-पिता को चिकित्सा प्रबंधन पर कड़ी नज़र रखने की सलाह दी गई; हालांकि, एक महीने के बाद, जब एन्यूरिज़्म का आकार बढ़ गया और बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगी, तो सर्जरी करने का निर्णय लिया गया।” सर्जरी तब की गई जब बच्चा 1 महीने का था और उसका वज़न 3.4 किलोग्राम था - डॉक्टर्स ने सख्ती से दिल को मॉनिटर करने की योजना बनाई और ऑपरेशन से पहले बच्चे को यथासंभव बड़ा होने दिया, जिससे दिल की मांसपेशियां विकसित हो सकें। पारस हेल्थ के डॉक्टर्स ने सामूहिक रूप से सर्वोत्तम कार्ययोजना बनाई और सावधानीपूर्वक सर्जरी की तैयारी की गई, जिसमें पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट, कार्डियक सर्जन, परफ्यूज़निस्ट और कार्डियक एनेस्थेटिस्ट की क्लिनिकल पीडियाट्रिक कार्डियक टीम शामिल थी।

पारस हेल्थ, गुरुग्राम में, सलाहकार-कॉन्जेनिटल (निओनेटल एवं पीडियाट्रिक) कार्डियक सर्जन, डॉ. श्यामवीर सिंह खंगारोत ने किसी शिशु में इस दुर्लभ स्थिति के इलाज के दौरान सामने आने वाली अनूठी चुनौतियों पर ज़ोर देते हुए कहा, “नवजात और शिशु की कार्डियक सर्जरी स्वाभाविक रूप से जटिल होती हैं, हालांकि इस बीमारी की दुर्लभता और जटिलता ने इस काम को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया। चूंकि इसमें दिल का बांया हिस्सा शामिल था जिससे जटिलता और भी बढ़ गई। शिशु के छोटे दिल के आकार के कारण, इस सर्जिकल प्रक्रिया में, जिसे लेफ्ट वेंट्रिकुलर एंडोएन्यूरिस्मॉरैफ़ी कहा जाता है, सावधानीपूर्वक योजना बनाने की आवश्यकता होती है। शिशु के दिल में ऊतक का हर मिलीमीटर महत्वपूर्ण था, और हमें न केवल तत्काल परिणाम बल्कि दीर्घकालिक विकास की संभावनाओं पर भी ध्यान से विचार करना था। सर्जरी के 6 घंटे बाद, एपिकार्डियम की अतिरिक्त परत वाले पॉलिएस्टर और पेरीकार्डियम के मिश्रित पैच के साथ एन्यूरिज़्म की मरम्मत की गई। सर्जरी से पहले भी, इस प्रक्रिया की दुर्लभता और जटिलता के कारण अज्ञात प्रकृति की पोस्ट-ऑपरेटिव योजना के मद्देनज़र, आवश्यकता पड़ने की स्थिति में, एकीकृत ईसीएमओ/सीपीबी सर्किट के रूप में ईसीएमओ पर बच्चे को सहारा देने की आकस्मिक तैयारी की गई थी।”
इलाज के बाद की देखभाल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, पारस हेल्थ, गुरुग्राम के डॉ. आलोक साहू (कार्डियक एनेस्थेटिस्ट) ने कहा, “सर्जरी के बाद भी, हमने बच्चे को निरंतर मॉनिटर करते हुए, हीमोडायनामिक्स, रेस्पिरेटरी फंक्शन, और पोषण की इष्टतम केयर की। ऑपरेशन के बाद बच्चे को 36 घंटे तक वेंटिलेशन में रखा गया, जिसके बाद एक सप्ताह के भीतर बच्चे को छुट्टी दे दी गई। ऐसे मामलों में दीर्घकालिक प्रभाव में कार्डियक डिस्फंक्शन और अतालता शामिल हो सकती हैं, जिसके लिए इको और हीमोडायनामिक मॉनिटरिंग सहित नियमित फॉलो-अप की आवश्यकता होती है। भविष्य की देखभाल के लिए, माता-पिता के लिए यह अनिवार्य है कि बच्चे को रिकवर होने और दीर्घकालिक सेहत में मदद करने के लिए, वे बच्चे की सावधानीपूर्वक देखभाल करें और नियमित फॉलो-अप, उचित भोजन, और पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करें। इसके अलावा, शिशु के छोटे आकार को देखते हुए, शिशु की कोमल देखभाल सहित सावधानीपूर्वक नर्सिंग करना आवश्यक है।”
जन्मजात हृदय रोग आमतौर पर शिशुओं और बच्चों को प्रभावित करते हैं, जहां हर 100 में से लगभग 10 बच्चे इन रोगों से प्रभावित होते हैं। यह केस स्टडी उन्नत तृतीयक देखभाल प्रदान करने, सभी हेल्थकेयर सेवाओं में करुणा, सुलभता, किफायत, और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के प्रति पारस हेल्थ की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।


related topics

जयपुर में स्वादों की नई कहानी: CURRYiT के साथ भारतीय व्यंजनों की जीवंत यात्रा

1/16/2026 9:14:25 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More

जयपुर में फ्लेवर्स का फेस्टिवल: करीइट ने जोड़ा परंपरा और आधुनिक स्वाद

1/16/2026 9:11:10 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More

फूडसर्विस सेक्टर को मिलेगा नया प्लेटफॉर्म, अर्थलिंग का क्यूलिनरी सेंटर शुरू

1/16/2026 8:35:58 PM

निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More

मैरिको ने लॉन्च किया निहार नेचुरल्स शांति एलोवेरा आँवला हेयर ऑयल

12/14/2025 11:41:38 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More

भारत को वैश्विक पर्यटन हब बनाने को पर्यटन मंत्रालय और मास्टरकार्ड में एमओयू

12/4/2025 10:04:35 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More

अब गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के टीके 14 से 15 वर्ष की किशोरियों के लिए होगा अनिवार्य !

11/26/2025 11:01:22 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्र ..Read More

IRACON 2025 : सांस ही नहीं, जोड़ों पर भी भारी पड़ रही दिल्ली की हवा

10/10/2025 8:14:34 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक चौंकाने वाला नया स्वास्थ्य संकट उभर रहा ..Read More

करवा चौथ पर प्यार का इज़हार करें FNP के स्पेशल हैम्पर्स के साथ

10/10/2025 10:04:32 AM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। FNP के सोच-समझकर तैयार किए गए हैम्पर्स के साथ क ..Read More

फैबइंडिया ने ‘स्वर्णिम 2025’ कैम्पेन के तहत पेश किया नया करवा चौथ कलेक्शन

10/7/2025 12:58:29 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। फैबइंडिया ने अपने ‘स्वर्णिम 2025’ क ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • DU के कला संकाय में पुरस्कार वितरण के साथ हुआ "मदारी" का समापन

    2/11/2026 7:32:30 PM
    नई दिल्ली
  • स्कॉच से वोडका तक: आर्डेंट की नई प्रीमियम पेशकश

    2/11/2026 12:13:54 PM
    नई दिल्ली
  • क्रेडाई का फोकस: सतत विकास और कौशल सशक्तिकरण

    2/11/2026 12:09:01 PM
    नई दिल्ली
  • लेबलब्लाइंड® अध्ययन: 33% फूड लेबल दावे गैर-अनुपालक

    2/11/2026 12:05:57 PM
    नई दिल्ली
  • कॉसप्ले 101 वर्कशॉप ने बढ़ाया गुरुग्राम कॉमिक कॉन का क्रेज

    2/10/2026 12:55:48 PM
    गुरुग्राम
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED