बिहार में बीपीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में आमरण अनशन पर बैठे थे. इसी बीच सोमवार सुबह 4 बजे पटना पुलिस धरनास्थल पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया. भीषण ठंड में प्रशांत किशोर कंबल में सो रहे थे. इस बीच पटना पुलिस हिरासत में लेकर पटना एम्स ले गई. जहां अनशन तोड़वाने का प्रयास किया गया लेकिन प्रशांत किशोर ने इनकार कर दिया. पटना पुलिस PK को लेके अब नौबतपुर की ओर आगे बढ़ रही है. मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस पदाधिकारी ने बल प्रयोग भी किया और शुरुआती दौर में अज्ञात स्थान पर ले जाने की बात कही गई. प्रशांत किशोर को एंबुलेंस के जरिए गांधी मैदान से ले जाया गया है. इस दौरान धरनास्थल पर खूब बवाल देखने को मिला.
बीपीएससी अभ्यर्थियों के पक्ष में अनशन पर बैठे थे प्रशांत
बता दें कि प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के पक्ष में आवाज बुलंद कर रहे थे. पिछले 5 दिनों से वे बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे. आधी रात के बाद करीब 4 बजे सुबह प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के लिए पटना पुलिस की टीम गांधी मैदान पहुंची और उनको जबरन अपने साथ ले गई. जानकारी के मुताबिक लगभग 10 थानों की पुलिस गांधी मैदान पहुंची थी.
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के प्रथम दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा के तत्वावधान में चिकित्सा सेवा के अंतर्गत हृदय स्वास्थ् ..Read More
प्रभात झा के विचारों ने पीढ़ियों का पथ आलोकित किया। उन्होंने अपने विचार, लेखनी, संगठन ..Read More
अपने पूजनीय दादा राजेंद्र प्रशाद मिश्रा पूर्व (रिट) (आईपीएस)बिहार पुलिस केडर,मशहूर फुट ..Read More
ऑल कायस्थ नामक राष्ट्रीय संस्था की आम बैठक रविवार को रांची के बरियातू स्थित बारात घर म ..Read More
भारत के सबसे बड़े वैश्विक वस्त्र आयोजन भारत टेक्स 2026 की पूर्व संध्या पर देश का संपूर ..Read More