सेंचुरियन पार्क टैरेस होम्स, नोएडा के निवासियों ने इस वर्ष शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। पूरे सोसाइटी परिसर में माँ दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और निवासियों ने मिलकर इस आयोजन को एक यादगार उत्सव का रूप दिया। पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामूहिक प्रसाद वितरण ने पूरे महोत्सव को और भी गरिमामयी बना दिया। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक, सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान भक्ति संगीत, नृत्य, नाट्य प्रस्तुति और पारंपरिक अनुष्ठानों ने समाज में एकता और आनंद का भाव जागृत किया।
बिनोद कुमार यादव, मृतुंजय सिंह, हरप्रीत सिंह, संदीप, नवीन सिंह, तनवीर, राजेश सिन्हा और संजय सिंह ने सभी निवासियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह महोत्सव केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि हमारे समुदाय के बीच आपसी सौहार्द और एकजुटता का प्रतीक है। माँ दुर्गा की असीम कृपा से संपन्न यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणादायी और आनंदमय रहा। समिति ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
सिक्सइट, देश के सबसे तेजी से उभरते क्रिकेट ब्रांड्स में से एक और क्रिकेट टेनिस बॉ ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय पैकेजिंग उद्योग शिखर सम्मेलन (आई एस पी आई -2026) एक प्रमुख वैश्विक नीति ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नीत दिल्ली विश्वविद ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत के प्रीमियम अल्कोहलिक बेवरेज मार्केट ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र की शीर्ष संस्थ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत का पहला एआई-संचालित डिजिटल फूड लेबलिंग Saa ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। सुपरहीरो, फैनडम और पॉप कल्चर गुरुग्राम में छा रहे हैं क्योंकि शह ..Read More
लेखक नितेश मांगलिक द्वारा लिखित और ड्रीम पब्लिशर्स एवं गाइडिंग सन प्रेस द्वारा प्रकाशि ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दिल्ली प्रांत के दो दिवसीय 61वें प्रांत अधिवेशन ..Read More