BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है। इस साल जनवरी से जून के बीच, BMW ग्रुप इंडिया ने 9,075 कारें बेचीं, जिसमें साल-दर-साल (y-o-y) 17% से ज़्यादा की ग्रोथ दर्ज की गई। कैलेंडर वर्ष की दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) कंपनी ने 4,507 कारें डिलीवर कीं, जो +17% की सालाना ग्रोथ को दिखाता है।
इस अवसर पर हरदीप सिंह ब्रार, प्रेसिडेंट और CEO, BMW ग्रुप इंडिया ने कहा, ‘‘ वर्ष 2026 के पहले छह महीनों में, चुनौतीपूर्ण बाजार परिस्थितियों के बावजूद BMW ग्रुप इंडिया ने अब तक की अपनी सर्वाधिक बिक्री दर्ज की है। यह उपलब्धि हमारे ग्राहकों द्वारा हमारे ब्रांड्स पर जताए गए गहरे विश्वास का प्रमाण है। इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पर हमारा निरंतर फोकस सफल रहा है और आज लक्ज़री ईवी सेगमेंट (EV) में BMWग्राहकों की पहली पसंद बन चुका है। हमारी कस्टमर-सेंट्रिक प्रोडक्ट स्ट्रैटेजी भी लगातार बेहतर परिणाम दे रही है, जिसे हमारे एग्जीक्यूटिव लॉन्ग व्हीलबेस और डायनामिक स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल्स की बढ़ती मांग से स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।“
BMWग्रुप इंडिया भारत में नंबर वन लक्ज़री इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्राण्ड है, जिसने H1 (जनवरी-जून 2026) के दौरान ग्राहकों को 2,359 ईवी (EV) डिलीवर किए हैं। ईवी की मांग में भी ज़बरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जो +78% की सालाना (y-o-y) की दर से बढ़ी है। लक्ज़री ईवी (V) में 69% मार्केट शेयर के साथ ठडॅ ग्रुप इंडिया लक्ज़री सेगमेन्ट में ई-मोबिलिटी के अडॉप्शन को बढ़ाना जारी रखे हुए है। H1में ईवी की पहुंच 26% रही, यानि BMWग्रुप इंडिया द्वारा बेची जानी वाली हर चौथी कार ईवी ( EV) है।
BMW के लॉन्ग व्हीलबेस में सेडान और एसयूवी दोनों तरह के मॉडल शामिल हैं, जो परफोर्मेन्स, स्पेस और आराम का बेहतरीन संयोजन पेश करते हैं। BMW ग्रुप इंडिया लक्ज़री सेगमेन्ट में लॉन्ग व्हीलबेस मॉडल्स की सबसे बड़ी रेंज लेकर आती है, कंपनी ने भ्1 के दौरान 4,428 लॉन्ग व्हीलबेस कारें बेचीं और सेल्स में 52% शेयर के साथ 24% से अधिक सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है । हर तरह की राइड के लिए उपयुक्त BMW और MINI SAVs ने 5,926 युनिट्स के साथ 35% से अधिक सालाना बढ़ोतरी देखी है। अपनी शानदार मौजूदगी, दमदार परफोर्मेन्स और लक्ज़री खूबियों के चलते सेल्स में इनकी हिस्सेदारी बढ़कर 65% पर पहुंच गई है।
H1 में डप्छप् ने 504 कारें बेचते हुए +70% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। MINI Countryman सबसे लोकप्रिय MINI बनी हुई है, इसके बाद Convertible और Convertible को भी खूब पंसद किया जा रहा है। 2026 में लॉन्च किए गए स्पेशल एडीशन्स में MINI Cooper S Victory Edition, MINI Cooper S GP Inspired और MINI Convertible JCW Pack शामिल हैं। BMW Motorrad ने 2,327 मोटरसाइकलें डिलीवर कीं- इसके लोकप्रिय मॉडलों में BMW S 1000 RR, BMW 900 GS / GSA और BMW 1300 GS / GSA शामिल हैं।
BMW इंडिया ने BMW X3 30d, BMW M440i, BMW X6 M60i, MINI Countryman C, BMW F 450 GS और BMW M 1000 R सहित 11 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। 2026 के अंत तक 14 और मॉडल्स के साथ नए लॉन्च जारी रहेंगे।
कंपनी के सिग्नेचर इवेंट्स जैसे BMW M Drift Academy, Women’s Power Drive, BMW Golf Cup, MINI Go-Kart Days और BMW GS Experience में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। मोबिलिटी के दायरे से बढ़कर, इंडिया आर्ट फेयर और कोची-मुज़िरीस बिएनाले के साथ BMW की साझेदारी रचनात्मकता को बढ़ावा देती है, वहीं BMW एक्सीलेंस क्लब ट्रैवल, लाइफ़स्टाइल और स्पोर्ट्स से जुड़े खास अनुभवों के ज़रिए विशेष अनुभव प्रदान करता है।
H1 2026 के दौरान हर 4 BMW से 1 को BMW इंडिया फाइनैंशियल सर्विसेज़ के माध्यम से फाइनैंस किया गया। कंपनी द्वारा खास तौर पर तैयार किए गए फाइनैंशियल प्रोडक्ट्स कई आकर्षक फ़ायदे देते हैं, जैसे कि 40% तक कम मासिक किश्तें, एक्स-शोरूम कीमत पर 73% तक का अश्योर्ड बाय-बैक, अवधि समाप्त होने पर कई प्रत्यासथ विकल्प, और आसानी से नई कार में अपग्रेड करने की आज़ादी।
India's logistics cost for the mining and metals sector may be far closer to 8 per cen ..Read More
BMW ग्रुप इंडिया लगातार डबल डिजिट ग्रोथ के साथ अपना शानदार परफोर्मेन्स जारी रखे हुए है ..Read More
गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड डेंटल केयर में सैल्यूट तिरंगा संस्था ..Read More
शिक्षा जगत, थिंक टैंक, उद्योग और सरकार के बीच सशक्त साझेदारी की आवश्यकता पर बल देते हु ..Read More
फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ( शिक्षक संगठन ) के तत्वावधान में दिल्ली विश्वविद्य ..Read More
अभाविप नीत दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संय ..Read More
‘त्रिकाल संध्या’ पुस्तक भवानी प्रसाद मिश्र का एक ऐतिहासिक कविता संग्रह है, ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने कल परास्नातक प्रवेश परीक्षा की मेरिट लिस्ट निकाली जिसम ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय में आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया का आरंभ चु ..Read More