कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। मेरा युवा भारत, जिला नई दिल्ली (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में 11–12 अक्टूबर को आर.के. पुरम सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 250 से अधिक युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत दौड़ (लड़के एवं लड़कियां), खो-खो (लड़कियों हेतु), बैडमिंटन (लड़के एवं लड़कियां) तथा कबड्डी (लड़कों हेतु) जैसे खेलों का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं नेहा शर्मा (समाज सेविका), रविंद्र त्यागी (SHO, आर.के. पुरम सेक्टर-12), निगम पार्षद धर्मवीर, डॉ. संदीप डांगी (अध्यक्ष, नशा मुक्त भारत अभियान), हर्ष कुमार (एंटरप्रेन्योर, सेकेंड इनिंग्स ओल्ड एज होम), टोनी राणा (अध्यक्ष, RWA) तथा नरेश, प्रदीप जी, सौरभ और रोहित। अपने संबोधन में SHO रविंद्र त्यागी ने कहा कि “भारत का भविष्य हमारे युवाओं के हाथ में है। फिटनेस, अनुशासन और नशा-मुक्त जीवन ही सशक्त भारत की पहचान है। हर युवा को प्रतिदिन व्यायाम, खेलकूद और सामाजिक जिम्मेदारी को अपनाना चाहिए।”
वहीं नेहा शर्मा ने कहा कि “आर.के. पुरम और आसपास के क्षेत्र के युवा अत्यंत प्रतिभाशाली हैं। हमें उन्हें राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।” इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भूषण कुमार (अध्यक्ष, A2D फाउंडेशन) तथा नेमीचंद जी (पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक) का विशेष योगदान रहा। स्वयंसेवक के रूप में सद्दाम, सुधांशु, लोजपा, दिलशाद, इबादत, उदय राणा, आरती मौर्य, मानव, अंकुश, संदीप नेगी, विनीत दहिया, मुस्कान, सुलम एवं सिद्धि ने सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम के आयोजक बिलाल (अध्यक्ष, जील युथ क्लब) का विशेष योगदान उल्लेखनीय रहा।
MATTER, India’s electric mobility pioneer, today announced the nationwide launch ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भाजपा शासित राज्यों में धर्मांतरण कानूनों का दु ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। मेरा युवा भारत, दक्षिणी दिल्ली द्वारा सृष्टि यू ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। मेरा युवा भारत, जिला नई दिल्ली (युवा कार्यक्रम ..Read More
वृक्ष एक संगठन फाउंडेशन द्वारा समाज सेवा की अपनी निरंतर पहल के तहत आयोजित निःशुल् ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट ) के राष्ट ..Read More
दक्षिणी दिल्ली के आया नगर क्षेत्र के प्राचीन शिव शक्ति धाम मंदिर में हर वर्ष की भाँति ..Read More
आज जब भारत में समान प्रतिनिधित्व का प्रश्न गहन विमर्श का विषय बना हुआ है, ऐसे समय में ..Read More
अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस के मौके पर दुनिया में पहली बार की गई एक अनोखी रिसर्च से स ..Read More