Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

आँखों का स्वास्थ्य सिर्फ सेहत नहीं, स्मार्ट निवेश भी: रिपोर्ट

By: Dilip Kumar
10/10/2025 8:22:34 PM
मुंबई

अक्टूबर को विश्व दृष्टि दिवस के मौके पर दुनिया में पहली बार की गई एक अनोखी रिसर्च से स्पष्ट होता है कि यदि सिर्फ छह आसान और कम खर्चीले कदम उठाए जाएँ, जैसे- स्कूलों में आँखों की जाँच करना और मौके पर ही पढ़ने वाले चश्मे बाँटना आदि, तो भारत की अर्थव्यवस्था को हर साल 3.6 लाख करोड़ रुपए तक का फायदा हो सकता है। इतना ही नहीं, हर 1 रुपए के निवेश पर 16 रुपए का रिटर्न भी मिलेगा। यह ग्लोबल वैल्यू ऑफ विज़न रिपोर्ट आईएपीबी, सेवा फाउंडेशन और फ्रेड हॉलोज़ फाउंडेशन ने मिलकर तैयार की है, जिसे यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली के दौरान आईएपीबी और यूएन फ्रेंड्स ऑफ विज़न ग्रुप द्वारा आयोजित एक विशिष्ट मीटिंग के दौरान लॉन्च किया गया।

विश्व दृष्टि दिवस पर आईएपीबी की लव योर आइज़ कैंपेन ने भारत के लिए एक्सक्लूसिव नेशनल डेटा जारी किया है, जिसमें दिखाया गया है कि यदि देश में आँखों की सेहत को प्राथमिकता दी जाए, तो कैसे अपार लाभ मिल सकते हैं। यह कैंपेन सभी से अपील करता है कि अपनी आँखों की जाँच करवाकर उनकी देखभाल करें। भारत में लगभग 70 करोड़ लोग ऐसे हैं, जो बचाई जा सकने वाली दृष्टि हानि (अवॉइडेबल साइट लॉस) से जूझ रहे हैं। इसका असर व्यक्तिगत और आर्थिक दोनों स्तरों पर पड़ता है, जैसे कि बेरोजगारी, पढ़ाई में रुकावट, कम आय, देखभाल का बढ़ता बोझ (जो ज्यादातर महिलाओं पर आता है), मानसिक स्वास्थ्य पर असर और चोट या बीमारी का बढ़ा हुआ खतरा।

भारत के लिए यदि 22,100 करोड़ रुपए का निवेश किया जाए, तो हर साल 3.6 लाख करोड़ रुपए से भी ज्यादा का फायदा मिल सकता है, जिसमें शामिल हैं:

* बेहतर कार्य उत्पादकता से 2.27 लाख करोड़ रुपए का फायदा
* रोजगार में वृद्धि से 78,700 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी
* शिक्षा के क्षेत्र में 9,60,000 अतिरिक्त स्कूली वर्षों के बराबर लाभ
* देखभाल में कमी से 40,800 करोड़ रुपए की बचत
* 8,27,000 से अधिक लोगों को अवसाद से राहत
* परिवहन दुर्घटनाओं और मृत्यु दर में 65,000 की कमी

इन आँकड़ों के पीछे वास्तविक जीवन हैं। महाराष्ट्र के फंगुलगाँव के 19 वर्षीय तुला की ही कहानी देख लीजिए। कमजोर नज़र की वजह से उसे कॉलेज छोड़ना पड़ा, लेकिन चश्मा मिलने के बाद उसकी ज़िंदगी बदल गई। तुला कहते हैं, " जब मैं ब्लैकबोर्ड नहीं देख पाता था, तो लगा कि मेरा पढ़ाई का सपना यहीं खत्म हो गया। जिस दिन मुझे चश्मा मिला, उस दिन ऐसा लगा जैसे मुझे ज़िंदगी वापस मिल गई।" रिपोर्ट में छह प्राथमिक क्षेत्रों को रेखांकित किया गया है, जिन पर सरकारों को दृष्टि हानि रोकने के लिए ध्यान देना चाहिए: समुदाय में दृष्टि स्क्रीनिंग के माध्यम से जल्दी पहचान, जहाँ जरूरत हो वहीं पढ़ने वाले चश्मे देना, आँखों के स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या बढ़ाना, सर्जिकल उत्पादकता और टीमों को मजबूत करना, लागत, दूरी और सामाजिक धारणाओं जैसी बाधाओं को दूर करना और नवीन प्रशिक्षण तकनीकों, बायोमेट्री का व्यापक उपयोग और सर्जरी के बाद बेहतर देखभाल मानकों के साथ मोतियाबिंद सर्जरी को और बेहतर बनाना।

मिशन फॉर विज़न, इंडिया की चीफ फंक्शनरी और ट्रस्टी, एलिज़ाबेथ कुरियन कहती हैं, "लगभग 1 अरब लोग रोज़ाना बचाई जा सकने वाली दृष्टि हानि के साथ जी रहे हैं, खासकर निम्न और मध्यम आय वाले देशों में, जिससे उनकी उत्पादकता और क्षमता सीमित होती है। दृष्टि में निवेश सिर्फ चैरिटी नहीं है; यह स्मार्ट इकोनॉमिक्स है। एमिशन फॉर विज़न में हम हर दिन देखते हैं कि कैसे एक जोड़ी चश्मा या मोतियाबिंद सर्जरी आजीविका को बहाल कर सकती है और परिवारों को गरीबी से बाहर निकाल सकती है। यदि हम सतत विकास और समानता के लिए गंभीर हैं, तो आँखों का स्वास्थ्य राष्ट्रीय नीति के मुख्यधारा में आना चाहिए। राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृश्य क्षीणता नियंत्रण कार्यक्रम इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।"

आईएपीबी के सीईओ पीटर हॉलैंड कहते हैं, "दृष्टि हानि एक सार्वभौमिक समस्या है, जो हमारे जीवन के हर पहलू को प्रभावित करती है। लेकिन हमारे पास स्पष्ट समाधान हैं। अधिकांश दृष्टि हानि सरल और किफायती उपायों से रोकी जा सकती है, जैसे दृष्टि परीक्षण का विस्तार, चश्मे प्रदान करना और मोतियाबिंद सर्जरी में सुधार। इस विश्व दृष्टि दिवस पर, हम सरकारों और व्यवसायों से लेकर स्कूलों और परिवारों तक सभी से अपील करते हैं कि आँखों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। सबूत स्पष्ट हैं: दृष्टि में निवेश करके हम अपने भविष्य में निवेश कर रहे हैं।"

जब दुनिया में लगभग 1 अरब लोग बचाई जा सकने वाली दृष्टि हानि के साथ जी रहे हैं, तब आँखों के स्वास्थ्य की सुरक्षा और प्राथमिकता पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। नियमित आँखों की जाँच दृष्टि को सुरक्षित रखने का सबसे आसान तरीका है, जबकि व्यापक प्रणालीगत समाधान यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक हैं कि हर किसी को, हर जगह, आवश्यक देखभाल मिले। अपनी दृष्टि का महत्व समझकर और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करके, हम बदलाव ला सकते हैं, मानव क्षमता को उजागर कर सकते हैं और एक स्वस्थ, अधिक उत्पादक भविष्य का सृजन कर सकते हैं।


related topics

योग संगम 2026 का डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पार्क में सफल आयोजन

6/23/2026 10:00:48 AM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन ..Read More

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय पात्र कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

6/21/2026 1:21:49 PM

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने ..Read More

जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

6/7/2026 10:27:34 PM

राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More

अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री मांडविया को सौंपा ज्ञापन

6/7/2026 11:56:43 AM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More

ESDF : पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान पर वैश्विक विमर्श

6/7/2026 10:53:03 AM

इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More

दिल्ली में प्रेस वार्ता : शिक्षा, सुरक्षा और राष्ट्रीय एकता पर अभाविप का संकल्प

6/4/2026 11:35:21 AM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More

विद्या गौरव सम्मान 2026 कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न

5/25/2026 11:52:54 PM

कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More

महिला कैंसर उपचार में क्रांति, अपोलो एथेना का नया मॉडल

4/28/2026 6:33:22 PM

अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More

स्वदेशी से सशक्त राष्ट्र: भारत मंथन पर्व में उभरी नई दिशा

4/11/2026 12:15:39 PM

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • योग संगम 2026 का डॉ. राजेन्द्र प्रसाद पार्क में सफल आयोजन

    6/23/2026 10:00:48 AM
    नई दिल्ली
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय पात्र कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास

    6/21/2026 1:21:49 PM
    नई दिल्ली
  • मधुमेह लाइलाज नहीं है : डॉ. नित्यानंद दास

    6/17/2026 10:37:28 PM
    नोएडा
  • जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगा राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा

    6/7/2026 10:27:34 PM
    गोंडा
  • सुधीर कुमार का कॉलम : जनप्रिय नेता योगी आदित्यनाथ

    6/7/2026 1:27:07 PM
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED