कम तेल, लेकिन सही तेल: खाना पकाने और स्वस्थ जीवन का स्मार्ट तरीका
By: Dilip Kumar
3/31/2025 3:04:32 PM
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। आजकल अधिक से अधिक लोग और स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसके सावधानी से खपत के महत्व को पहचान रहे हैं जिससे खाद्य तेल के कम उपयोग के बारे में चर्चा बढ़ रही है। इसमें तेल के उपयोग को पूरी तरह से खत्म करने की जगह चुनिंदा विकल्प को चुनने पर ध्यान है- सही तेल का चुनाव करते हुए इसका कम मात्रा में उपयोग करना। मारिको की मुख्य अनुसंधान एवं विकास अधिकारी (Chief R&D Officer) डॉ. शिल्पा वोरा इस विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताती हैं कि खाद्य तेल का सोच-समझकर उपयोग और संतुलित पोषण लंबे समय तक स्वास्थ्य बनाए रखने में मदद करता है।
सूचनात्मक पैकेजिंग के माध्यम से तेल के सेवन को बढ़ावा देने से लेकर, भोजन में तेल के अवशोषण को कम करने वाली LOSORB® प्रौद्योगिकी जैसे अभूतपूर्व नवाचारों को प्रस्तुत करने तक, सफोला बहु-स्रोत खाद्य तेल लंबे समय से उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यवर्धक विकल्प के चुनाव में मदद के लिए प्रतिबद्ध है। स्वास्थ्य-केंद्रित नवाचारों के साथ साथ निरंतर विकास करते हुए, यह ब्रांड हेल्थ रेवोल्यूशन (स्वास्थ्य क्रांति) में सबसे आगे हैं। उत्पाद में सुधारों के अलावा, ब्रांड दैनिक जीवन में छोटे किन्तु प्रभावशाली बदलावों को प्रोत्साहित करता है, जिससे सही पोषण और फिटनेस की आदतों का हमारे दीर्घकालिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
संतुलित वसा के साथ स्मार्ट कुकिंग
सभी वसा समान नहीं होती। हमारे आहार में मौजूद वसा के प्रकार को समझना और उनके प्रभाव को जानना आवश्यक है ताकि हम अपने लिए सही आहार का चुनाव कर सकें। स्वस्थ वसा में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (एमयूएफए) और पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (पीयूएफए) का संतुलित अनुपात हृदय स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए फायदेमंद हैं। वहीं, ट्रांस फैट और अत्यधिक संतृप्त वसा के अधिक सेवन से हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है। बहु-स्रोत खाद्य तेल विभिन्न प्रकार के तेलों को मिलाकर तैयार किया जाता है, जिससे आवश्यक फैटी एसिड का संतुलित प्रोफाइल मिलता है। इससे उपभोक्ताओं को वांछित फैटी एसिड के साथ विभिन्न तेलों के फायदों का उपहार मिलता है। स्मार्ट कुकिंग की तकनीकें जैसे तलना, ग्रिलिंग, स्टीमिंग और एयर-फ्राइंग के उपयोग से तेल की खपत को कम किया जा सकता है, जिससे खाने का स्वाद और टेक्सचर बना रहता है।
तेल का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित करना
तेल के उपभोग से जुड़ा एक महत्वपूर्ण लेकिन अक्सर अनदेखा किया जाने वाला पहलू है उसका बार-बार उपयोग। पका हुआ तेल दोबारा गर्म करने या पुनः उपयोग करने से हानिकारक तत्व बन सकते हैं, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए पुराने तेल का दोबारा उपयोग न करें और हमेशा ताजा खाद्य तेल का चयन करें, ताकि बार-बार गर्म करने से बनने वाले हानिकारक यौगिकों से बचा जा सके। इसके अलावा, हाई स्मोक प्वाइंट वाले तेल को भी चुनना चाहिए ताकि उनके पोषक तत्व नष्ट न हों और हानिकारक फ्री रेडिकल्स उत्पन्न न हों। चावल की भूसी, सूरजमुखी और केसर तेल में हाई स्मोक प्वाइंट होता है, जिससे वे तलने जैसी उच्च तापमान वाली खाना पकाने की विधियों के लिए उपयुक्त हो जाते हैं। इसके अलावा, LOSORB® टेक्नोलॉजी वाले उच्च गुणवत्ता के तेल का उपयोग करने से भोजन में कम तेल अवशोषित होता है, जिससे अनावश्यक वसा का सेवन कम किया जा सकता है।
पौष्टिक आहार अपनाना
केवल तेल की मात्रा कम करना ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नहीं है, इसके साथ ही आहार के प्रति संतुलित दृष्टिकोण भी उतना ही महत्वपूर्ण है। एक संतुलित आहार में साबुत अनाज, लीन प्रोटीन, ताजे फल, नट्स और सब्जियों को होना चाहिए। इससे हमें पर्याप्त ऊर्जा, प्रोटीन, फाइबर, आवश्यक वसा, विटामिन, खनिज जैसे पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा मिलती है, जो स्वस्थ जीवनशैली और खुशहाली को बनाए रखने में सहायक होते हैं। स्वस्थ खाना पकाने की पद्धतियों को अपनाना - जैसे कि स्वाद के लिए अत्यधिक तेल की बजाय जड़ी-बूटियों और मसालों के उपयोग से स्वाद और पोषण का बढ़ाना एक स्मार्ट विकल्प है। भोजन की पहले से योजना बनाना और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प चुनना, जैसे कि तलने के बजाय भूनना, संतुलित और आदर्श आहार अपनाने में सहायक हो सकता हैं।
नियमित व्यायाम को प्राथमिकता
संतुलित आहार के साथ नियमित शारीरिक गतिविधि भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के अनुसार, सप्ताह में 150-300 मिनट तक मध्यम-तीव्रता वाले व्यायाम से फिटनेस बनाए रखने में मदद मिलती है और मोटापा, डायबिटीज, और हृदय रोगों जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है। तेज चाल, जॉगिंग, तैराकी या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे व्यायाम से मेटाबॉलिज्म को संतुलित करने, मूड में सुधार करने और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। एक संतुलित आहार और नियमित व्यायाम का सही मिश्रण लंबे समय तक स्वास्थ्य बनाए रखने में सहायक होता है। छोटी-छोटी आदतें, जैसे लिफ्ट के बजाय सीढ़ियों का उपयोग करना या सुबह की दिनचर्या में स्ट्रेचिंग व्यायाम को शामिल करना, धीरे-धीरे अधिक सक्रिय जीवनशैली की ओर ले जा सकती हैं। स्वस्थ विकल्प अपनाने के लिए बड़े बदलाव करना जरुरी नहीं होता है, बल्कि छोटे-छोटे लेकिन लगातार किए गए सुधार संपूर्ण स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
पौष्टिक तत्वों के चयन से, बेहतर खाना पकाने की तकनीक अपनाकर और सक्रिय जीवनशैली अपनाकर हम न केवल अपने स्वास्थ्य में सुधार ला सकते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों के लिए एक सकारात्मक उदाहरण भी प्रस्तुत कर सकते हैं। स्वस्थ जीवनशैली की यात्रा सरल विकल्पों से शुरू होती है। तेल की खपत और संपूर्ण पोषण के प्रति सही दृष्टिकोण के साथ, समाज बेहतर स्वास्थ्य और पोषण संबंधी कल्याण की ओर बढ़ सकता है - एक समय में एक संतुलित भोजन के ज़रिए।