भाजपा महिला मोर्चा ने महिला स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों का उत्सव आयोजित

By: Dilip Kumar
3/31/2025 4:15:49 PM
नई दिल्ली

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महिला स्वतंत्रता सेनानियों की उपलब्धियों का उत्सव मनाते हुए, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा, राष्ट्रीय अध्यक्षा महिला मोर्चा विधायिका वनथी श्रीनिवासन, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, द्वारा ‘वीरांगना’ ई-कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। रूबी फोगाट यादव ने कहा कि इसके साक्षी हम सभी भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहें। साथ ही, वीरांगना रानी वेलु नचियार जी के साहस को दर्शाने वाला भव्य नाट्य मंचन भी प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रभक्ति में लीन वातावरण ने सभी को भाव विभोर कर दिया।


comments