अब नई भूमिका में दिखेंगे विश्वविख्यात चित्रकार 'महेश वैष्णव'
By: Dilip Kumar
5/31/2025 4:35:21 PM
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्वविख्यात चित्रकार 'महेश वैष्णव' अब नई भूमिका निभाने वाले हैं। देश की अग्रणी एवं प्रतिष्ठित राष्ट्रवादी संस्था सैल्यूट तिरंगा में 'महेश वैष्णव' को आर्ट एंड कल्चर विंग दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। 'सैल्यूट तिरंगा' में मिली दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी के बाद विश्वविख्यात चित्रकार 'महेश वैष्णव' ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा जी ने मुझे ये नई जिम्मेदारी दी है, उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि मैं उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।राष्ट्रवाद के साथ-साथ आर्ट एंड कल्चर के क्षेत्र में भी संस्था नई ऊंचाइयों को छूए इसके लिए जी तोड़ मेहनत करूंगा।
दक्षिणी दिल्ली स्थित सैल्यूट तिरंगा के मुख्यालय में आयोजित शानदार कार्यक्रम मे कई अन्य सदस्यों क़ो भी प्रमुख पद देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा जी एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं पूर्व मंत्री उत्तराखंड सरकार सच्चिदानंद पोखरियाल जी के साथ कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। गौरतलब हो की 'विश्वविख्यात' चित्रकार महेश वैष्णव पिछले करीब चार दशक से पेंटिंग का कार्य कर रहे हैं, उनकी पेंटिंग की चली आ रही यात्रा में कई खूबसूरत उपलब्धियां भी शामिल हैं। 2017 में दिल्ली स्टेट अवार्ड से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। महेश वैष्णव नेशनल अवार्ड में भी फाइनलिस्ट रहे हैं।
इन दिनों विश्वविख्यात चित्रकार महेश वैष्णव की गोधन से बनाई पेंटिंग धूम मचा रही है। लोगों को खूब लुभा रही है। महेश वैष्णव ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष के साथ कई केंद्रीय मंत्रियों सांसदों एवं अन्य गणमान्य विभूतियों के आकर्षक पोर्टर बना चुके हैं।