Dailynewsonline
  • home
  • state
      • Andhra Pradesh
      • Arunachal Pradesh
      • Assam
      • Bihar
      • Chandigarh
      • Chhattisgarh
      • Delhi
      • Goa
      • Gujarat
      • Haryana
      • Himachal Pradesh
      • Jammu and Kashmir
      • Jharkhand
      • Karnataka
      • Kerala
      • Madhya Pradesh
      • Maharashtra
      • Manipur
      • Meghalaya
      • Odisha
      • Pondicherry
      • Punjab
      • Rajasthan
      • Sikkim
      • Tamil Nadu
      • Telangana
      • Tripura
      • Uttar Pradesh
      • Uttarakhand
      • West Bengal
  • world
  • Business
    • Industry
    • Small Biz
    • BusinessIcon
    • Others
  • Entertainment
    • Bollywood
    • Hollywood
    • Television
    • MovieReviews
    • Tollywood
    • Others
  • Sports
    • Cricket
    • Football
    • Hockey
    • Kabaddi
    • LocalSports
    • Others
  • Carrer
    • Admission Alert
    • Jobs
    • Expert Tips
    • Success Stories
    • Others
  • Religion
    • Dharm Sansad
    • Pilgrimage
    • Festivals
    • Horoscope
    • Others
  • Lifestyle
    • Fashion
    • Food
    • Health
    • Travel
    • Technology
    • Others
  • Opinion
    • Editorial
    • Columnists
    • Readers Mail
    • Others

76 लाख नई सदस्यता के साथ एबीवीपी का नया रिकॉर्ड, चार प्रमुख प्रस्ताव पारित 

By: Sudhir Kumar
12/3/2025 6:44:18 PM
नई दिल्ली

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उपरांत संगठन की वार्षिक गतिविधियों, प्रमुख प्रस्तावों और आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर मंगलवार को दिल्ली में प्रेस वार्ता को संबोधित कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(अभाविप) के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने एक विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। विद्यार्थी परिषद ने इस वर्ष 76 लाख से अधिक नए सदस्यों के साथ अपने इतिहास में सर्वाधिक सदस्यता प्राप्त की है, जिसके परिणामस्वरूप संगठनात्मक विस्तार और जनसंपर्क कार्य पूर्व की अपेक्षा कहीं अधिक प्रभावी रूप में विकसित हुए हैं। अधिवेशन में पारित प्रस्तावों में राष्ट्रीय शिक्षा के समग्र विकास, मानवजनित आपदाओं की चुनौती, बांग्लादेशी घुसपैठ से उत्पन्न राष्ट्रीय सुरक्षा संकट, समाज में बढ़ती विभाजनकारी प्रवृत्तियों की रोकथाम तथा युवा शक्ति की सकारात्मक भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों के रूप में रेखांकित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों ने समानांतर सत्रों में शिक्षा, संस्कृति, तकनीकी-चुनौतियों, जनसंख्या-संतुलन तथा राष्ट्र-निर्माण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत विमर्श किया, जिससे यह संकेत मिला कि युवाओं के बीच इन विषयों पर राष्ट्रीय स्तर का संवाद और सहभागिता निरंतर सुदृढ़ हो रही है।

भावी कार्ययोजना में यह है कि आगामी वर्ष परिषद के लिए व्यापक कार्यक्रमों और राष्ट्रीय अभियानों का वर्ष होगा। संगठन ने छात्रावास सर्वेक्षण, ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’ अभियान, महारानी अब्बक्का की 500वीं जयंती, भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, आपातकाल के 50 वर्ष तथा ‘वंदेमातरम्’ के 150 वर्ष जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों को अपनी प्राथमिक गतिविधियों में सम्मिलित किया है। इसके अतिरिक्त विभिन्न परिसरों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, बौद्धिक परिचर्चाओं, जनजागरण अभियानों और रचनात्मक पहलों के माध्यम से छात्र-समुदाय को सक्रिय, जागरूक और संगठित करने की दिशा में विशेष प्रयास किए जाएंगे। परिषद की ओर से यह आशा व्यक्त की गई कि कार्यकर्ता आगामी वर्ष में भी संगठन के आदर्शों और राष्ट्रीय दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, समाज और राष्ट्र-निर्माण के क्षेत्रों में प्रभावी योगदान सुनिश्चित करेंगे।

विद्यार्थी परिषद के 71वें प्रांत अधिवेशन में पारित प्रस्ताव निम्नलिखित हैं :-

1. पर्याप्त वित्तीय आवंटन सहित सभी शैक्षिक संस्थानों को एक संरचना के अंतर्गत लाने की आवश्यकता
2. बांग्लादेशी घुसपैठ: राष्ट्रीय सुरक्षा एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चुनौती
3. मानवीय क्रियाकलापों से उत्पन्न प्राकृतिक आपदाओं के निवारण हेतु आगे आए समाज
4. विभाजनकारी ताक़तों के विरुद्ध संगठित समाज ही समाधान

अभाविप राष्ट्रीय महामंत्री वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि “71वां राष्ट्रीय अधिवेशन संगठन की कार्यदिशा को नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ाने वाला रहा, जिसमें रानी अब्बक्का यात्रा, उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, तथा ‘युवा से पंच-परिवर्तन’ जैसे विषयों ने युवाओं में राष्ट्रीय चेतना को मजबूत किया। चार प्रमुख राष्ट्रीय परिवर्तन प्रस्तावों ने शिक्षा, सुरक्षा, घुसपैठ और समाज-सशक्तिकरण पर परिषद की स्पष्ट राष्ट्रीय दृष्टि को स्थापित किया। यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार ने समाजसेवा की प्रेरक परंपरा को और प्रबल किया। ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’ जैसे अभियान तथा देशभर में आयोजित होने वाले भगवान बिरसा मुंडा दिवास कार्यक्रम छात्रों को जिम्मेदार और सक्रिय नागरिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता इन संकल्पों को ऊर्जा, प्रतिबद्धता और राष्ट्रहित की भावना के साथ सम्पूर्ण भारत में आगे बढ़ाएगा।”

अभाविप दिल्ली प्रांत मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा, “देहरादून में सम्पन्न राष्ट्रीय अधिवेशन ने छात्रहितों और राष्ट्रहित के मुद्दों पर अभाविप की दिशा को और अधिक स्पष्ट किया है। दिल्ली जैसे महानगर में छात्रावास सर्वेक्षण और ‘स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम’ अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। ये प्रयास छात्रों की वास्तविक आवश्यकताओं की पहचान कर उन्हें स्वस्थ और सजग छात्र जीवन की ओर प्रेरित करेंगे। अधिवेशन में पारित प्रस्ताव आज के छात्र समुदाय की जिम्मेदारियों को नए रूप में सामने लाते हैं। अभाविप इन सभी अभियानों को व्यापक रूप से क्रियान्वित करेगा।"


related topics

गो विधायकों का जगद्गुरु शंकराचार्य ने कराया शपथ ग्रहण समारोह

12/3/2025 6:47:50 PM

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गो विधायकों को शपथ द ..Read More

76 लाख नई सदस्यता के साथ एबीवीपी का नया रिकॉर्ड, चार प्रमुख प्रस्ताव पारित 

12/3/2025 6:44:18 PM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उपरांत संगठन की वार्षिक गति ..Read More

भारत में एयर पॉल्यूशन: हर साल वही कहानी… लेकिन हल कब? : डॉ. चोपड़ा

12/1/2025 6:37:57 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत में प्रदूषण हर साल बढ़ता है, लेकिन अस ..Read More

मेरा भारत विभाग द्वारा 17वाँ आदिवासी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

12/1/2025 6:34:44 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। मेरा भारत विभाग द्वारा 17वाँ आदिवासी युवा ..Read More

17वां ट्राइबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम बक्करवाला में अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न 

12/1/2025 6:31:43 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। माय भारत- दक्षिण दिल्ली, दिल्ली राज्य द्वा ..Read More

मारवाड़ी यूनिवर्सिटी में हरमनप्रीत कौर का संदेश—आत्मविश्वास से नेतृत्व करें

12/1/2025 5:58:57 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्र ..Read More

न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

12/1/2025 5:52:31 PM

ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में “न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर अंतरराष्ट्रीय स ..Read More

अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक उत्तराखण्ड में संपन्न

11/29/2025 12:59:53 AM

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की एक-दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक देहर ..Read More

दिल्ली की साहित्यकार अलका गुप्ता जबलपुर में कादम्बरी सम्मान 2025 से सम्मानित

11/26/2025 11:10:43 PM

कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। संस्कारधानी जबलपुर के शहीद स्मारक प्रेक्षा ..Read More

comments
sponsored advert
Social Corner
  • recent
  • sports
  • career
  • गो विधायकों का जगद्गुरु शंकराचार्य ने कराया शपथ ग्रहण समारोह

    12/3/2025 6:47:50 PM
    पटना
  • 76 लाख नई सदस्यता के साथ एबीवीपी का नया रिकॉर्ड, चार प्रमुख प्रस्ताव पारित 

    12/3/2025 6:44:18 PM
    नई दिल्ली
  • भारत में एयर पॉल्यूशन: हर साल वही कहानी… लेकिन हल कब? : डॉ. चोपड़ा

    12/1/2025 6:37:57 PM
    नई दिल्ली
  • मेरा भारत विभाग द्वारा 17वाँ आदिवासी युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित

    12/1/2025 6:34:44 PM
    नई दिल्ली
  • 17वां ट्राइबल यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम बक्करवाला में अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न 

    12/1/2025 6:31:43 PM
    नई दिल्ली
  • विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का सफलतापूर्वक आयोजन, भारत को मिला वैश्विक स्थान

    10/7/2025 8:22:10 PM
    नई दिल्ली
  • इंडियन ऑयल वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट

    9/14/2025 10:47:04 PM
    नई दिल्ली
  • प्रो कबड्डी सीजन 11 मे शुभम शिंदे करेंगे पटना पाइरेट्स की कप्तानी, अंकित होंगे सह-कप्तान

    10/14/2024 5:17:49 PM
    नई दिल्ली
  • बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैकेट्स ने भारतीय बाजार में अपना पहला ब्रांड शोरूम लांच किया 

    4/17/2024 8:00:49 AM
    नई दिल्ली
  • चार साल बाद हुई दबंग दिल्ली केसी की ‘घर वापसी’, 'दबंगों का घर' फतह करने को तैयार

    2/2/2024 11:20:06 AM
    नई दिल्ली
  • विद्यार्थी दबाव में करियर का चयन न करें : प्रो.अरुण चौधरी

    11/8/2025 2:28:14 PM
    नई दिल्ली
  • आकाश डिजिटल ने JEE और NEET की परीक्षा तैयारियों में बाधाओं को तोड़ स्थापित किये नए कीर्तिमान

    3/19/2025 11:05:45 PM
    नई दिल्ली
  • महिला उद्यमियों को सस्टेनेबिलिटी में नई उड़ान; स्टेप करेगा DU में 'अनपॉल्यूट 2024' सम्मेलन 

    9/29/2024 7:45:41 PM
    नई दिल्ली
  • क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (स्थिरता) में पहले स्थान पर पहुंचा डीयू: कुलपति

    4/20/2024 2:26:59 PM
    नई दिल्ली
  • रुस एजुकेशन ने नई दिल्ली में भारत-रूसी शिक्षा शिखर सम्मेलन 2024 का आयोजन 

    4/13/2024 6:34:33 PM
    नई दिल्ली
shopping
Socialism
DailyNewsOnline.in

इस न्यूज पोर्टल की पहचान विश्वसनीय और निष्पक्ष पत्रकारिता की होगी। हम सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों को वेब मीडिया के माध्यम से पाठकों के बीच उठाएंगे।

Get top news on your inbox
popular tags
  • Business
  • State
  • Sports
  • Entertainment
  • Career
  • Religion
  • LifeStyle
  • Admission
  • Rail
  • Health
  • Technology
  • Jobs
Group Sites
  • Subhumi.Com

    Subhumi is an multilinguel (Hindi/English) website containing the datas about the different places
  • Belsand.Com

    A Regional News Site in Hindi to provide insight activity of local places.
  • Tracker

    A Site Where one can track the Mobile number and Area Pin Code
  • Home
  • Business
  • Technology
  • Travel
  • Fashion
  • Horoscope
  • Dharm Sansad
  • Contact
© 2016 Dailynewsonline.in - ALL RIGHTS RESERVED