मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्‍स, पतंजलि के बालकृष्‍ण 48वें नंबर पर

By: Dilip Kumar
9/22/2016 5:49:18 PM
नई दिल्ली

मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी लगातार नौवें साल भी देश के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। फोर्ब्स पत्रिका ने भारत के 100 अमीरों की लिस्ट जारी की है जिसमें रिलायंस इंडस्ट्री के अध्यक्ष मुकेश अंबानी पहले पायदान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 22.7 बिलियन डॉलर बताई गई है। मुकेश अंबानी के बाद दूसरे पायदान पर सन फार्मा के दिलीप सिंघवी हैं जिनकी कुल संपत्ति 16.9 बिलियन डॉलर बताई गई है।

फोर्ब्स की सूची में तीसरे नंबर पर 15.2 बिलियन डॉलर के साथ हिन्दुजा बंधु हैं जबकि चौथे पायदान पर विप्रो के अजीम प्रेमजी हैं। इनकी कुल संपत्ति 15 बिलियन डॉलर बताई गई है। इस साल प्रेमजी एक पायदान नीचे खिसककर चौथे पर आ गए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक भारत में अमीरों की लिस्ट में पाचवें पायदान पर कन्सट्रक्शन कंपनी चलानेवाले पैलोन्जी मिस्त्री हैं जिनकी कुल संपत्ति 13.9 बिलियन डॉलर बताई गई है।

 लक्ष्मी मित्तल इस सूची में छठे नंबर हैं। उनकी कुल संपत्ति 12.5 बिलियन डॉलर बताई गई है। मित्तल के बाद गोदरेज फैमिली को सातवें स्थान पर रखा गया है, जिनकी कुल संपत्ति 12.4 बिलियन डॉलर बताई गई है। एचसीएल के अध्यक्ष शिव नादर इस सूची में आठवें नंबर पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 11.4 बिलियन डॉलर बताई गई है।

आदित्य बिड़ला समूह के कुमार बिड़ला 8.8 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ सूची में नौवें स्थान पर हैं जबकि साइरस पूनावाला 8.6 बिलियन डॉलर संपत्ति के साथ इस लिस्ट में दसवें पायदान पर हैं।


comments