भारतीय वायुसेना का एक एमआइ-17 हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के तवांग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार सारण के अनिल कुमार सिंह समेत सभी सात सैन्यकर्मियों की मौत हो गई है। इनमें वायुसेना के दो पायलट और दो सैनिक भी हैं। चीनी सीमा के निकट शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे यह हादसा हुआ। एमआइ-17 रूस में बना सैन्य परिवहन हेलीकॉप्टर है। हादसे में मारे गए वायु सैनिकों की पहचान विंग कमांडर विक्रम उपाध्याय, स्क्वाड्रन लीडर एस तिवारी मास्टर वारंट अफसर सारण के अनिल कुमार सिंह, सार्जेंट गौतम और सार्जेंट सतीश के रूप में हुई है। सेना के जो दो जवान मारे गए हैं, उनके नाम ई बालाजी और एचएन डेका हैं।
सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी स्व. राज नारायण सिंह के बड़े पुत्र अनिल कुमार सिंह वायुसेना में मास्टर वारंट ऑफिसर पद पर थे। उनकी मौत की खबर पैतृक गांव मुबारकपुर पहुंची तो गांव में कोहराम मच गया। अनिल के भतीजे राजीव रंजन सिंह ने बताया की 1984 में चाचा वायुसेना में टेक्निकल ट्रेड से चयनित हुए थे। उनको दो पुत्र और एक पुत्री हैं। सभी जोधपुर में रहते हैं। परिजनों का कहना है कि अनिल बचपन से ही पढ़ाई में काफी होनहार थे।
प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से और मैट्रिक उच्च विद्यालय मढ़ौरा से प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए थे। वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दिल्ली में बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में उत्तर प्रदेश आवास विकास ..Read More
भाई दूज के पावन अवसर पर कायस्थ समाज के आराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना ..Read More
As Artificial Intelligence becomes an increasingly significant part of the world child ..Read More
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय सुनिश्चित करने क ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हाल ही में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में भा ..Read More
सुपरिचित साहित्यकार डॉ. ओम प्रकाश झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा लिखित &ls ..Read More
अगस्त का महीना भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की अमर गाथाओं का स्मरण कराता है। 9 अगस्त को 'भ ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति नोएडा द्वारा कार्यकारिणी सदस्यों का बैठक इंदिरापुरम स्थित सें ..Read More