बैंक अकाउंट, पेन कार्ड और मोबाइल को आधार नंबर से लिंक करने के बाद अब एक नया नियम लागू हुआ है। अब किसी भी पब में शराब खरीदना हो तो इसके लिए भी अब आधार कार्ड चाहिए। बढ़ते अपराध को देखते हुए तेलंगाना के एक्साइज डिपार्टमेंट ने यह नियम बनाया है। इसके मुताबिक अगर आपको कहीं से शराब खरीदना है तो आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य है।
एक्साइज डिपार्टमेंट ने सभी पब मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने ग्राहकों से आधार कार्ड मांगें। 21 साल से कम उम्र के ग्राहक को पब में घुसने की इजाजत न दें। इस नियम को बनाने के पीछे कारण यही है कि पब में ड्रग्स और अन्य संदिग्ध नशीले पदार्थ बेचे जाने के मामले सामने आ रहे थे। हाल ही में एक बड़े ड्रग रैकेट का पर्दाफाश हुआ है।
पब मालिकों को यह भी निर्देश मिले हैं कि पब में आने वाले लोगों की जानकारी एक रजिस्टर में नोट करें। एक्साइज सुपरिंटेंडेंट और एसआईटी के प्रमुख एस श्रीनिवास राव ने बताया कि लाइसेंस मानदंड में पहले ही निर्धारित हो चुका है कि पब में आने वाले लोगों से आईडेंटिटी प्रूफ मांगे जाए। उनके मुताबिक 'ये कोई नया नियम नहीं है बल्कि मौजूदा नियम को ही लागू कर रहे हैं।'
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की गुलाबी गलियों में इस बार केवल रंग ही न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। जयपुर की शाम उस दिन कुछ अलग थी। गुलाबी शहर में ..Read More
निशा सूरी की रिपोर्ट। भारत की तेजी से बढ़ती फूडसर्विस सॉल्यूशंस कंपनी अर्थलिंग ने हाल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत की सबसे बड़ी एफ़ एम सी जी कंपनियों में ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय (एमओटी) और मास्टर ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्र ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। एक चौंकाने वाला नया स्वास्थ्य संकट उभर रहा ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। FNP के सोच-समझकर तैयार किए गए हैम्पर्स के साथ क ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। फैबइंडिया ने अपने ‘स्वर्णिम 2025’ क ..Read More