चंडीगढ़ छेड़छाड़ केस में हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला को जमानत मिल गई है। 6 महीने से जेल में बंद बराला को पंजाब और हरियाणा कोर्ट से जमानत मिली है। विकास बराला और उसके साथी आशीष पर 4 अगस्त पर हरियाणा के सीनियर आईएएस वीएस कुंडू की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ का आरोप है। दोनों पर शराब के नशे में पीछा करने, छेड़छाड़ करने और अपहरण के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। मामले ने जब तूल पकड़ा तो विकास और आशीष को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विकास बराला हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र हैं। पीड़ित वर्णिका के मुताबिक सेक्टर-7 से ही आरोपी उसका पीछा कर रहे थे और बीच रास्ते में कई बार अपनी गाड़ी को उसके आगे करके उसकी खिड़की पर भी हाथ मारा था। फेसबुक पर आपबीती बताते हुए वर्णिका ने लिखा था, 'मैं तकरीबन किडनैप हो चुकी थी। मैं रात करीब सवा 12 बजे कार से सेक्टर-8 मार्केट से अपने घर जा रही थी। जब मैं रोड क्रॉस करने के बाद सेक्टर-7 के पेट्रोल पंप के पास पहुंची, उस समय मैं फोन पर अपने फ्रेंड से बात भी कर रही थी। वहां एक मिनट के बाद मुझे अहसास हुआ कि मेरी कार का दूसरी कार पीछा कर रही है। यह सफेद रंग की एसयूवी थी और मैंने नोटिस किया कि यह कार मेरी कार के साथ-साथ मुझे चेज कर रही थी।'
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के पावन अवसर पर आनंदमय भारती फाउंडेशन एवं मात्यम फाउंडेशन ..Read More
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा गोल मार्केट स्थित अपने ..Read More
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहो ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत ..Read More
इकोसस्टेनेबल डेवलपमेंट फाउंडेशन (ESDF) नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल एनवायरनमेंट समिट एवं अव ..Read More
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), दिल्ली द्वारा आज एक प्रेस वार्ता आयोजित कर 29 स ..Read More
कर्ण गोष्ठी कल्याण समिति द्वारा रविवार को “विद्या गौरव सम्मान 2026” कार्यक ..Read More
अपोलो एथेना, एशिया का पहला ऐसा व्यापक कैंसर सेंटर जो केवल महिलाओं के लिए समर्पित है, न ..Read More
दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग द्व ..Read More