स्टीफन हॉकिंग कहते थे भगवान ने नहीं बनाई ये दुनिया

By: Dilip Kumar
3/15/2018 2:05:27 PM
नई दिल्ली

दुनिया के सबसे महान साइंटिस्ट स्टीफन हॉकिंग इस रहस्मय दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। वे 76 साल के थे। हॉकिंग सबसे ज्यादा चर्चा में तब आए थे जब उन्होंने भगवान के अस्तित्व को ही नकार दिया था। हॉकिंग ने ब्लैकहोल और बिगबैंग थ्योरी को समझने में अहम योगदान दिया था। उनका मानना था ब्रम्हांड किसी अलौकिक शक्ति ने नहीं बनाया बल्कि ये खुद बना थाहॉकिंग का मानना था कि ब्रह्मांड एक अनोखा और अद्भुत डिजाइन है, लेकिन इसका भगवान से कोई लेना देना नहीं है। वे कहते थे कि साइंस अब 'The Theory of Everything' के करीब आ रहा है। यानी हर चीज का तर्क आपको मिल जाएगा और जब ऐसा होता है तो हम भव्य डिजाइन को जान जाएंगे। ऐसे में जब स्टीफन हॉकिंग ने कहा था कि भगवान का अस्तित्व नहीं है और मैं 'नास्तिक' हूं, तो पूरी दुनिया में तहलका मच गया था।हॉकिंग ने 2014 में स्पैनिश भाषा के समाचार पत्र एल मुंडो के पत्रकार पाब्लो जरुगुई को दिए साक्षात्कार में ये बातें कही थीं। उन्होंने कहा, हम एक बहुत ही औसत तारे के एक छोटे ग्रह पर बसे बंदरों की उन्नत नस्ल हैं। मगर, हम ब्रह्मांड को समझ सकते हैं। यह बात हमें बहुत खास बना देती है।

सर्वे में यह बात सामने आई है कि 93 फीसद शीर्ष वैज्ञानिकों ने ईश्वर के अस्तित्व को ठुकराया है। वहीं, करीब 83 फीसद अमेरिकियों ने ईश्वर पर आस्था जाहिर की है।नेचर मैग्जीन ने 1998 में नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेस (शीर्ष वैज्ञानिकों के एक प्रतिष्ठित समूह) के सदस्यों का सर्वे किया। उन्होंने पाया कि इनमें से केवल 7 फीसद वैज्ञानिक ही ईश्वर में विश्वास करते हैं।हॉकिंग के पास 12 मानद डिग्रियां थीं और अमेरिका का सबसे उच्च नागरिक सम्मान उन्हें दिया गया।यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज में गणित और सैद्धांतिक भौतिकी के प्रोफेसर रहे स्टीफन हॉकिंग की गिनती आईंस्टीन के बाद सबसे बड़े भौतकशास्त्रियों में होती है।


comments