पाकिस्तान में एक हिंदू मंदिर को कट्टरपंथियों के तोड़ने के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई है। भारत ने कहा कि शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव से पाकिस्तान जुड़ा हुआ है। इसक बावजूद भीड़ ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक ऐतिहासिक मंदिर में तोड़फोड़ की और पाकिस्तानी सरकार मूकदर्शक बनी रही। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि इस प्रस्ताव का इस्तेमाल पाकिस्तान जैसे देशों के लिए छिपने या गुमराह करने के लिए नहीं किया जा सकता है।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने गुरुवार को धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए शांति और सहिष्णुता की संस्कृति को बढ़ावा देने पर एक प्रस्ताव को अपनाया। प् ने मानव अधिकारों के सम्मान और धर्मों और मान्यताओं की विविधता के आधार पर सभी स्तरों पर सहिष्णुता और शांति की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को मजबूत करने का आह्वान किया।
त्रिमूर्ति ने कहा कि यह बहुत विडंबना की बात है कि हाल ही में जिस देश में हिंदू मंदिरों पर हमला और विध्वंस हुआ और जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन हो रहा है, वह शांति की संस्कृति के प्रस्ताव से जुड़ा हुआ है। दिसंबर 2020 में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के करक शहर में एक हिंदू मंदिर को तोड़ने का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के करक शहर में एक ऐतिहासिक हिंदू मंदिर पर एक भीड़ द्वारा हमला किया गया था। इस दौरान कानूनी एजेंसियां मूकदर्शक बनी रहीं, जब ऐतिहासिक मंदिर में तोड़फोड़ की जा रही थी।
भारत ने कहा कि दुनिया में आतंकवाद, हिंसक उग्रवाद, कट्टरता और असहिष्णुता बढ़ रही है। धार्मिक स्थल और सांस्कृतिक विरासत स्थलों को आतंकवादी कृत्यों से खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा, तिरुमूर्ति ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में हुईं ऐसी घटनाओं का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि भारत सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को बहुत महत्व देता है। उन्होंने आगे कहा कि भारत में धर्म पर आधारित हिंसा या भेदभाव के कृत्यों के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा भी है।
फर्स्ट फर्टिलिटी पीजीएस सेंटर लिमिटेड ( फर्स्ट फर्टिलिटी क्लिनिक) ने थाईलैंड में प्रजन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। त्रिभुवन विश्वविधालय- पोखरा परिसर पृथ्वी न ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। संस्था "मीनीक्षा आर्ट" ने "द स्टेज फाउंडेश ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल (एनईआईएफ) का तीसरा स ..Read More
अरबों डॉलर के कारोबार वाले और 109 साल पुराने बहुराष्ट्रीय समूह, हिंदुजा ग्रुप ने ब्रिट ..Read More
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के मंच का इस्तेमाल भारत ..Read More
पाकिस्तान में एक हिंदू मंदिर को कट्टरपंथियों के तोड़ने के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र मे ..Read More
पाकिस्तान के सिंध के लोगों ने प्रांत की आजादी के लिए खुलकर वर्ल्ड लीडर से मदद मांगी है ..Read More
नरेंद्र मोदी सरकार ने नेपाल को यह आश्वासन दिया है कि वह भारत द्वारा विकसित कोरोना वैक् ..Read More