रूस में खेले जा रहे 21वें फीफा विश्व कप के ग्रुप सी के मुकाबले में फ्रांस का सामना ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ। इस मैच में फ्रांस ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही फ्रांस के खाते में तीन अंक जुड़ गए जबकि ऑस्ट्रेलिया को एक भी अंक नहीं मिला। फ्रांस के एंटोनी ग्रीजमैन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। फ्रांस की तरफ से खेल के 51वें मिनट में एंटोनी ग्रीजमैन ने पेनल्टी किक को गोल में तब्दील कर अपनी टीम का खाता खोल दिया। इसके ठीक बाद यानी 62वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया को भी पेनल्टी किक मिला। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पेनल्टी टेकिंग एक्सपर्ट जेडिनाक ने फ्रांस के गोलकीपर की बाईं तरफ से इसके गोलपोस्ट में पहुंचाकर टीम को बराबरी पर ला दिया।
एक-एक की बराबरी पर चल रही दोनों टीमों के बीच फासला 81वें मिनट में आया जब फ्रांस के पॉल पोग्बा ने गेंद को अपने कब्जे में लेते हुए गेंद को गोलपोस्ट की तरफ धकेल दिया। पोग्बा के शॉट से गेंद क्रॉसबार को छूते हुए गोलपोस्ट में घुस गया और फ्रांस को अहम बढ़त मिल गई। इस मैच में फ्रांस ने 19 फाउल किए वहीं ऑस्ट्रेलिया ने भी 19 फाउल किए। फ्रांस को 5 कॉर्नर मिले, जबकि ऑस्ट्रेलिाय को 1 कॉर्नर मिला। इस मैच में शुरुआत से ही फ्रांस ने अटैकिंग गेल खेलना शुरू किया था और मैच के डेढ़ मिनट में ही कीलियन ने मौका बनाया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के गोलकीपर रियान ने उनकी प्रयास को धूमिल कर दिया।
इसके बाद फ्रांस लगातार अटैक करता रहा। खेल के पहले हाफ तक दोनों ही टीमें गोल रहित रहीं लेकिन खेल के दूसरे हाफ में दोनों ही टीमों की तरफ से अच्छा खेल का नजारा पेश किया गया। इस मैच में पांच मिनट इंजुरी टाइम के जोड़े गए लेकिन ऑस्ट्रेलिया की तमाम कोशिशों के बावजूद ये टीम फ्रांस से पार नहीं पा सकी।
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More