फुटबॉल विश्व कप 2018 में हिस्सा ले रही सऊदी अरब की टीम सोमवार को विमान दुर्घटना में बाल-बाल बची। रशिया का एक विमान सऊदी अरब की टीम को लेकर उरुग्वे के साथ होने वाले मुकाबले के लिए सेंट पीटर्सबर्ग से रोस्टोव जा रहे था। तभी रशियन एयरलाइंस के एयरबस जेट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद विमान में आग लग गई। पायलट ने सूझबूझ से रोस्तोव एयरपोर्ट पर विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा दी। विमान में कितने लोग सवार थे। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अग प्लेन के एक इंजन के पास लगी थी, लेकिन उसे सुरक्षित उतार लिया गया। सऊदी अरब फुटबॉल संघ के अनुसार टीम के खिलाड़ी पूरी तरह सुरक्षित है और रोस्टोव पहुंच चुके हैं। वहीं एयरलाइन ने दावा किया है कि विमान से पक्षी टकराने की वजह से इंजन में खराबी आई थी। लेकिन सऊदी अरब फुटबाल फेडरेशन ने ट्वीट कर बताया, 'हम सबको आश्वस्त करना चाहता है कि विमान में तकनीकी खराबी की घटना के बाद टीम के सभी खिलाड़ी सुरक्षित हैं।'
इस मामले में वायरल हुए वीडियो में प्लेन के विंग में आग लगी हुई नजर आ रही है। इसके बाद किए गए पोस्ट में सऊदी खिलाड़ी आराम से अपने होटल पहुंचते हुए नजर आ रहे हैं।
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More