फुटबॉल विश्व कप में ग्रुप बी के मैच में पुर्तगाल ने मोरक्को को 1-0 से हरा दिया। मोरक्को की किसी भी यूरोपीय देश के खिलाफ ये पहली हार है। इससे पहले उसने 6 मैच खेले थे, जिसमें 4 में जीत और 2 ड्रॉ कराए थे। पुर्तगाल ने इस जीत के साथ ही 1986 की हार का बदला भी ले लिया। तब मोरक्को ने उसे 3-1 से हराया था। मैच में पुर्तगाल के लिए कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने चौथे मिनट में गोल किया। ये लगातार दूसरे मैच में उनका सबसे तेज गोल है। उन्होंने इससे पहले स्पेन के खिलाफ भी चौथे मिनट में गोल किया था। अंतरराष्ट्रीय मैच में रोनाल्डो के 85 गोल हो गए हैं। साथ ही इस विश्व कप में उनके चार गोल भी हो गए। इस मैच में एक रोनाल्डो ने एक गोल तो किया लेकिन दो फ्री किक को गंवा भी दिया।
उन्होंने मैच में गोल करने के लिए 6 प्रयास किए लेकिन सिर्फ 1 बार ही सफल हो पाए। 31वें मिनट में मोरक्को के डिरार ने फाउल किया। जिसके बाद रेफरी ने पुर्तगाल को फ्रि किक दे दिया। कप्तान रोनाल्डो फ्री किक को गोल में नहीं बदल सके। वे 83वें मिनट में भी फ्री किक से गोल नहीं कर सके। वहीं, पुर्तगाल के रफाएल ने 66वें मिनट में फाउल किया जिसके बाद रेफरी ने मोरक्को को फ्री किक दे दिया लेकिन जियाच उसे गोल में नहीं बदल सके।मोरक्को के कप्तान मेहदी बेनासिया को 40वें मिनट में मैच का पहला यलो कार्ड दिखाया गया। 59वें मिनट में पुर्तगाल ने मैच में अपना पहला रिप्लेसमेंट किया।
उसने बर्नाडो सिल्वा की जगह गेल्सन मार्टिन को मैदान पर उतारा। उसके बाद 70वें मिनट में जाओ मारियो की जगह ब्रुनो फर्नांडेज और 89वें मिनट में मोटिन्हो की जगह एड्रियन को मैदान पर भेजा। एड्रियन को 92वें मिनट में यलो कार्ड भी मिल गया। मोरक्को ने 69वें मिनट में बोटेब की जगह अयूब अल काबी के रूप में अपना पहला रिप्लेसमेंट किया। उसके 6 मिनट बाद ही मोरक्को ने कार्सेला गोंजालेज को बेलहांडा की जगह मैदान में भेज दिया। 86वें मिनट में अल अहमदी की जगह फजर मैदान पर उतरे।
इंडियन ऑयल न्यू दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरालंपिक एथलेटिक्स चैम्पियनशिप रविवार को समाप्त हो ..Read More
इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ऐ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी सीजन 11 चैंपियन का खिताब जीतने के अ ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। विश्व की नंबर 2 बैडमिंटन ब्रांड विक्टर रैक ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। प्रो कबड्डी लीग में राजधानी का गौरव- दबंग दिल्ल ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। नए उभरते फुटबॉल खिलाड़ियों को उचाइयो तक पहुंचने ..Read More
टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में श्रीलंका को 302 रन से हरा दिया। यह वर्ल्ड कप इतिहास में भा ..Read More
भारत ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में लगातार छठी जीत हासिल की है। टीम ने इंग्लैंड को 100 रन ..Read More
कुलवंत कौर के साथ बंसी लाल की रिपोर्ट। शिखर धवन ने डीपीएस इंटरनेशनल में देवयानी ज ..Read More